ब्रेकिंग
Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड सोबर्स का निधन, सचिन और विराट ने दी श्र... Black Line on Nails: नाखूनों पर दिखने वाली काली लाइन को न करें इग्नोर, हो सकता है स्किन कैंसर का संक... Abhijeet Dipke Ink Attack: जंतर-मंतर पर भारी हंगामा, कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स... Heart Attack After Stent: क्या स्टेंट लगने के बाद भी आ सकता है हार्ट अटैक? जानें क्या कहते हैं एक्सप... Nail Polish Buying Tips: नेल पॉलिश खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, जानें कौन से केमिकल होते हैं ख... Upcoming IPOs: शेयर बाजार में कमाई का शानदार मौका, अगले हफ्ते खुलेंगे 5 नए IPO, चेक करें डिटेल्स Gold Rate Forecast: 6 हफ्ते बाद सस्ता हुआ सोना, जानें अब खरीदारी का सही समय है या नहीं ICICI Bank Q1 Results: आईसीआईसीआई बैंक का शानदार प्रदर्शन, शुद्ध लाभ करीब 14% बढ़कर 15,440 करोड़ रुप... Egg Price Hike: 9 रुपये तक पहुंचा एक अंडे का भाव, मक्का और सोयाबीन के महंगे होने से बढ़ी कीमतें JK Cement Q1 Results: जेके सीमेंट का शुद्ध लाभ 15.3% घटा, लेकिन परिचालन आय में हुआ शानदार इजाफा
देश

पीएम मोदी बोले- बीते पांच सालों की मेहनत से आने वाले 25 सालों की ठोस नींव बनाई

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में मतदान हो चुका है जबकि यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग हुई है। मणिपुर में भी अभी मतदान बाकी है। पीएम नरेन्द्र मोदी मणिपुर के हिंगांग में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

Live Updates:

– बीते दशकों में आपने अनेक सरकारों, उनका कामकाज और उनके कारनामे देखे हैं। दशकों के कांग्रेस शासन में मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला, लेकिन बीते 5 वर्षों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर के विकास का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है: नरेन्द्र मोदी

– पीएम मोदी बोले- आपने बीजेपी की गुड गवर्नेंस को भी देखा है और गुड इंटेन्शन को भी। बीते पांच साल में हमने जो मेहनत की है, उसने आने वाले 25 सालों की एक ठोस नींव बनाई है।

इसके अलावा पीएम मोदी आज यूपी के बहराइच में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहराइच के पयागपुर के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बहराइच में पांचवें चरण में वोटिंग होगी। वहीं, मणिपुर में 28 फरवरी और 5 मार्च को दो चरणों में चुनाव होगा।

मायावती भी बहराइच में करेंगी रैली

बसपा सुप्रीमो मायावती भी आज इंदिरापुर में जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती दोपहर 12.45 बजे जनसभा स्थल पहुंचेंगी। मायावती की जनसभा के लिए करीब 25 बीघा में स्थल बनकर तैयार है। बसपा जिलाध्यक्ष अजय गौतम व गीता मिश्र ने बताया कि रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यूपी में चौथे चरण का चुनाव कल

यूपी में कल चौथे चरण का चुनाव होगा। इसमें 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव को देखते हुए 9 जिलों की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सशस्त्र पुलिस बल, पीएसी व पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि 800 कंपनी केंद्रीय पुलिस को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button