ब्रेकिंग
Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी... Lah Poshak Samriddhi Yojana Jharkhand: लाह उत्पादकों की बढ़ेगी आय, झारखंड सरकार बांटेगी पोषक पौधे; श... Zenith Unmanned Systems Drone News: सेना को भाया स्वदेशी ड्रोन 'विजय जेड-1', अरुणाचल प्रदेश में 1400... NCD Model Jharkhand News: कैंसर से लेकर मानसिक स्वास्थ्य तक का एक मंच पर इलाज; केंद्र सरकार ने झारखं... Chakradhar Samaroh 2026 Dangal: चक्रधर समारोह में दंगल का रोमांच, मोती महल परिसर में जुटेंगे देश-प्र... Raipur Traffic Police Theft: रायपुर में ट्रैफिक खुलवा रही पुलिस की गाड़ी से चोरी, बदमाशों ने पार किय...
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप का सोशल मीडिया ऐप हुआ लॉन्च

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का सोशल मीडिया ऐप लॉन्च हुआ है। ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब से प्रतिबंधित होने के एक साल बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों तक पहुंचने के लिए एक नया डिजिटल मंच तैयार किया है। ट्रंप ने इसका नाम ट्रुथ रखा है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है सत्या। इस ऐप को ऐप्पल ऐप स्टोर से सीमित संख्या में सब्सक्राइबर्स के लिए डाउनलोड करने की पेशकश की गई थी, जिन्होंने पहले ही इसका ऑर्डर किया था। बाकी लोगों को अगले 10 दिनों में यहां एंट्री मिल जाएगी।

 लॉन्च के तुरंत बाद साइट को तकनीकी गड़बड़ियों का सामना करना पड़ा। लोगों को साइन इन करने में परेशानी हुई। ट्रंप की टीम की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, “भारी मांग के कारण हमने आपको हमारी प्रतीक्षा सूची में रखा है। हम आपसे प्यार करते हैं।” ट्रम्प उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रुथ सोशल उन लाखों लोगों को आकर्षित करेगा जिन्होंने ट्विटर पर उन्हें फॉलो किया था। आपको बता दें कि ट्रंप अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Related Articles

Back to top button