ब्रेकिंग
Punjab Assembly Elections: आम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मुख्यमंत्री भगवंत मा... Punjab Cabinet Meeting Today: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक, बदले गए समय... दिल्ली और वाराणसी के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का हुआ शानदार शुभारंभ, सीएम योगी और रेल... Anantapur School Attack: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में क्लासरूम के अंदर 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला... Barabanki Murder Mystery: 14 लाख के विवाद और प्रेम प्रसंग में हुई थी कारोबारी नीतेश मौर्य की हत्या, ... Auqib Nabi Replaces Prasidh Krishna: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, तेज... Sanjay Gupta Passes Away: मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, अधर में लटकी ऋतिक रोशन की फिल्म 'काबि... Strait of Hormuz Attack: होर्मुज स्ट्रेट में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर लिम्पेट माइंस से हमला, इं... Edible Oil Price Hike: त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, सरकार द्वारा ड्यूटी घटाने के बावजूद आसमान छू... Google Gemini Personal Avatar Feature: अब जेमिनी में बनाएं अपना खुद का AI अवतार, फोटो और वीडियो में ...
मनोरंजन

सुनील शेट्टी संग ‘इनविजिबल वुमन’ में नजर आएंगी एशा देओल

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और जल्द ही वेब सीरीज ‘इनविजिबल वुमन’ (Invisible Woman) से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। अन्ना की इस डेब्यू सीरीज को हाल ही में बेव सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस एशा देओल ने भी ज्वाइन कर लिया है।

वेब सीरीज में अपनी एंट्री को लेकर खुशी जाहिर करते हुए एशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक पोस्ट शेयर किया। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “एक्शन से भरपूर सीरीज ‘इनविजिबल वुमन’ में काम करने को लेकर उत्साहित। पहली बार यूडली फिल्म्स के द्वारा, अन्ना सुनील शेट्टी के साथ। लेट्स स्मैश इट।”

‘इनविजिबल वुमन’ एक एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज है। जिसका निर्देशन राजेश एम सेल्वा कर रहे हैं। सुनील के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए उत्साहित, एशा ने कहा(एएनआई), ‘इस तरह का प्रोजेक्ट वाकई में शानदार है। यह एक अलग शैली को एक्सप्लोर करती है। कहानी में रहस्य, साजिश और ऐतिहासिकता के अंश हैं। सुनील अन्ना के साथ फिर से काम करना बहुत खुशी की बात है। शूटिंग शुरू हो गई है और बहुत मजा आ रहा है।’

Related Articles

Back to top button