ब्रेकिंग
Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर
व्यापार

इस बैंक के ग्राहक समय से पहले करा लें PAN से Aadhaar को लिंक, मार्च के बाद नहीं कर पाएंगे बैंकिंग

sbi pan aadhaar linking sbi के ग्राहक असुविधा से बचने के लिए मार्च के अंत से पहले अपने पैन को आधार कार्ड से (sbi PAN Aadhaar Linking) लिंक करा लें। ग्राहक अगर समय रहते ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें बैंकिंग सेवा में दिक्कत होगी।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने खाताधारकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए मार्च के अंत से पहले अपने पैन को आधार कार्ड से (sbi PAN Aadhaar Linking) जोड़ने की सलाह दी है। ग्राहक अगर समय रहते ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें बैंकिंग सेवा में दिक्कत होगी। एसबीआई ने हाल ही में ट्वीट किया, ‘हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करें और बिना रुकावट बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें। बैंक ने आगे कहा कि 31 मार्च, 2022 तक आधार के साथ पैन नहीं जोड़े जाने को अमान्य माना जाएगा।

ऐसे करें पैन से आधार को लिंक

लिंक आधार सेक्शन पर क्लिक करें।

पैन, आधार नंबर और नाम भरें।

‘लिंक आधार’ विकल्प पर क्लिक करें और आपका पैन आधार लिंकिंग पूरा हो जाएगा।

क्रेडेंशियल भरने के बाद आईटी विभाग आधार डिटेल के बाद आपके नाम, जन्म तिथि और लिंग को मान्य करेगा। इसके बाद लिंकिंग का काम पूरा हो जाएगा।

कोविड -19 महामारी के कारण पैन को आधार से जोड़ने की समय सीमा कई बार बढ़ाई गई। मौजूदा समय सीमा 31 मार्च 2022 है। इस संबंध में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने भी बताया कि समय सीमा के बाद आधार से लिंक होने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद को सूचित किया था कि 24 जनवरी, 2022 तक, 43.34 करोड़ से अधिक पैन को आधार से जोड़ा गया है। इस बीच एसबीआई ने हाल ही में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी विशेष एफडी योजना की समय सीमा बढ़ा दी थी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI की WeCare विशेष fixed deposit scheme में अपनी बचत का निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2022 कर दी गई है।

यह योजना आम जनता के लिए लागू ब्याज दर से 0.8 प्रतिशत अधिक का ऑफर देती है। उदाहरण के लिए आम जनता के लिए पांच साल की एफडी पर ब्याज दर 5.50 प्रतिशत है, जो 15 फरवरी, 2022 से प्रभावी है। यदि कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष योजना में जमा करता है, तो उन्हें 6.30 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी।

Related Articles

Back to top button