ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
व्यापार

E-Shram portal पर रजिस्ट्रेशन करवाने से मिलते हैं कई फायदे

E-Shram portal पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं इसके कई फायदे हैं। सभी वर्गों के काम-काजी लोग आधार नंबर और बैंक डिटेल की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को अपनाने से श्रमिकों को लाभ होगा।

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा 26 अगस्त 2021 को असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों का डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल  की शुरुआत की गई थी। ई-श्रम पोर्टल पर अब तक लगभग 20 करोड़ रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं। रजिस्ट्रेशन की ज्यादातर संख्या उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड में है। रजिस्टर्ड सभी श्रमिकों को लाभ प्राप्त करने के लिए ई-श्रम कार्ड दिया जाएगा। सभी वर्गों के काम-काजी आधार नंबर और बैंक डिटेल की मदद से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

रजिस्टर्ड सदस्य श्रमिक योजना के लिए साइन अप करके और ई-श्रम कार्ड लेकर विभिन्न तरह के लाभों के लिए पात्र होंगे।
सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों को अपनाने से श्रमिकों को लाभ होगा।
पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले श्रमिकों को ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। कार्ड पर 12 अंकों का यूएएन नंबर होगा।
ई-श्रम पोर्टल के सदस्यों को अब किसी अन्य सरकारी समाज कल्याण कार्यक्रम के लिए पंजीकरण नहीं कराना होगा।
UAN नंबर क्या है?

UAN एक 12-अंकीय संख्या है जो पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद प्रत्येक असंगठित कर्मचारी को विशिष्ट रूप से दी जाती है। एक बार दिए जाने के बाद यह हमेशा के लिए होगी और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

आधार संख्या
आधार एक सक्रिय मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ हो
बैंक खाता डिटेल
आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए
ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की स्टेप्स |

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पेज के किनारे पर होगा
‘ई-श्रम पर रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करें
आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें
‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें
ओटीपी दर्ज करें, ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएग
व्यक्तिगत, शैक्षिक और बैंक डिटेल दर्ज करें
अब रजिस्ट्रेशन पूरा होगा

Related Articles

Back to top button