ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
लाइफ स्टाइल

घूमने के लिए बेस्ट प्लेस है अरुणाचल का बोमडिला

बोमडिला अरुणाचल प्रदेश की गोद में बसा का एक सुंदर सा शहर है  | अरुणाचल प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में बोमडिला बसा है  | ये जगह हिमालय पर्वत की खूबसूरती को पेश करती है  | यहां आप विभिन्न रूपों में प्रकृति की भावना का आनंद उठा सकते हैं  | आज हम आपको यहां घूमने वाली कुछ खास जगहों से रूबरू करवाएंगे  |

ईगलनेस्ट वन्यजीव अभयारण्य बोमडिला के बेस्ट टूरिस्ट प्लेसेस में एक कह सकते हैं  | अगर आप जीव जन्तुओं को देखना पसंद करते हैं, तो फिर यहां का लुत्फ उठा सकते हैं  | इस अभयारण्य में कॉर्मोरन्स, हेरोन्स, ब्लैक स्टॉर्क,ओरिएंटल व्हाइट इबिस, डक, हॉक्स, ईगल्स, काइट्स, गिद्ध, फाल्कन्स, फेज़ेंट्स, क्वेल्स, ट्रगोपैन, कोयल, तोते, कबूतर, कठफोड़वा जैसी पक्षी प्रजातियाँ देखी जा सकती है  |

आपको बता दें कि लोअर गोम्पा, बोमडिला मठ के डिवीजनों में से एक माना जाता है  | यहां पर बौद्ध भिक्षु पूजा करने आते हैं  | इस जगह पर आप तिब्बती वास्तुकला का लुत्फ उठा सकते हैं  | इसको बोमडिला में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें में से एक माना गया है

आर  |आर  | हिल, बोमडिला में घूमने के लिए अविश्वसनीय जगहों में से एक माना जाता है  | यहां से आप हिमायल की गोद में बसे खूबसूरत और ना भूलने वाले नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं  | यहां आप अपने पार्टनर के साथ जाते हैं तो सुकून के पल गुजार सकते हैं  |

बोमडिला व्यू प्वाइंट बोमडिला के सबसे खूबसूरत प्लेस में से एक है  | अगर आप बोमाडिला जाएं तो यहां का भ्रमण जरूर करें  | अगर आप अपने फ्रेंड्स के साथ घूमने के लिए बोमडिला का प्लान कर रहे हैं तो यहां जरूर जाएं  | बोमडिला व्यू प्वाइंट बर्फ से ढके पहाड़ों के लुभावने दृश्यों को आप हमेशा के लिए कैद कर सकते हैं  |

बोमडिला मठ बोमडिला के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है  | अगर आप बोमडिया जा रहे हैं तो इस मठ को ना घूमें तो कुछ अधूरा सा ही रहेगा  | आपको बता दें कि 1965 में निर्मित बोमडिला मठ को जेंटसे गाडेन रब्बल के नाम से भी जाना जाता है  |यह बौद्ध धर्म के एक खास रूप को भी पेश करता है  |

Related Articles

Back to top button