ब्रेकिंग
बिहार कांग्रेस में सियासी भूचाल! प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक गुट ने बुलाई गुप्त बैठक, बोले- 'अब इंकला... कोर्ट में उमर खालिद के वकील का बड़ा दांव: "केवल बयान पर आधारित केस, कोई ठोस सबूत नहीं", क्या मिलेगी ... सेना का इको-फ्रेंडली मिशन: युद्ध के मैदान से पहले पर्यावरण की जंग! भारतीय सेना के बेड़े में 113 ई-बस... PCB को दोहरा झटका! भारत के बाद अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान में खेलने से किया इनकार, त्रिकोणीय सीरीज ... दिवाली पर 'थामा' का धमाका! आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म की एडवांस बुकिंग में मची जबरदस्त धूम, पहले ही द... गाजा सीजफायर पर संकट: हमास की 'यह शर्त' बनी बड़ी रुकावट, क्या फिर टूट जाएगा शांति का सपना? रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी: महंगाई के बावजूद धनतेरस पर ₹50,000 करोड़ के पार जाएगा सोना-चांदी का कारोबार सोने पर सुहागा! जियो फाइनेंस के 'गोल्ड 24K डेज' में 2% अतिरिक्त सोना और लकी ड्रॉ, ऑफर सीमित समय के ल... धनतेरस का महाभोग: धन के देवता कुबेर को चढ़ाएं यह खास मिठाई, बरसने लगेगा अपार धन! दिवाली ग्लो टिप्स: सुपर्णा त्रिखा का अचूक घरेलू उपचार, जिससे आपका चेहरा तुरंत चमक उठेगा
व्यापार

लगातार छठे सत्र में शेयर बाजार नुकसान के साथ हुआ बंद

टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी आज आधा प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए हैं  | वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज  लगातार छठे सत्र में भी जारी रहा  | आज कारोबार के आखिरी घंटे में दिग्गज स्टॉक्स में बिकवाली हावी हुई और पूरे दिन बढ़त बनाये रखने वाला बाजार आखिरी घंटे में लाल निशान में आ गया  | आखिरी घंटे में बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 550 अंक के करीब लुढ़का  | निचले स्तरों पर हल्की खरीदारी देखने को मिली हालांकि वो भी सेंसेक्स और निफ्टी  को पिछले बंद स्तरों से ऊपर लाने में सफल नहीं रही और बाजार सीमित ही सही लेकिन गिरावट के साथ ही बंद हुआ  | बुधवार के कारोबार में सेंसेक्स 69 अंक की गिरावट के साथ 57,232 के स्तर पर और निफ्टी 29 अंक की गिरावट के साथ 17063 के स्तर पर बंद हुआ है  | आज के कारोबार में सबसे ज्यादा बढ़त रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली  | वहीं ऑटो  और फाइनेंशियल सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए हैं  |

Related Articles

Back to top button