ब्रेकिंग
Bokaro Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर कुएं में फेंका शव, आरोपी तूफान मांझी को उम्रकैद की सजा नगर निगम चुनाव 2026: मोहाली में निजी संस्थानों के कर्मचारियों के लिए अवकाश की मांग, भाजपा का बड़ा बय... High Court Decision: रिश्वतखोरी मामले में FCI कर्मचारी की अनिवार्य सेवानिवृत्ति बरकरार, हाईकोर्ट का ... Ludhiana Snatching News: लुधियाना में महिला से 3 तोले सोने के गहने झपटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार Jalandhar News: AAP विधायक रमन अरोड़ा ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप Punjab Civic Body Elections 2026: पंजाब में 26 मई को नगर निगम चुनाव, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों क... Noorpur Bedi News: नूरपुरबेदी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी के पिता समेत 2 और गिरफ्तार Ludhiana Crime: लुधियाना में ई-रिक्शा चालक के घर डाका, गेट बाहर से बांधकर बैटरियां ले उड़े चोर हाजीपुर शराब तस्करी: पुलिस को देख कार छोड़ भागा तस्कर, रॉयल स्टैग और मैकडॉवल समेत भारी खेप जब्त Barnala News: बरनाला में अनफिट वाहनों पर लगा प्रतिबंध, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए सख्त आदेश
देश

अमित शाह मणिपुर चुनाव में घर-घर जाकर कर रहे प्रचार

इंफाल| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करने के बाद बुधवार को पूर्वी इंफाल और चुराचांदपुर में घर-घर जाकर प्रचार किया। शाह के अलावा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री वाई. पैटन, कई केंद्रीय मंत्री और नेता भी बुधवार को मणिपुर में प्रचार के लिए निकले।

मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान 27 फरवरी और 5 मार्च को होगा।

शाह ने ट्वीट किया, “आज, चुराचांदपुर में घर-घर प्रचार के दौरान मणिपुर के लोगों से बातचीत की और उनसे भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत का आशीर्वाद देने का आग्रह किया।”

पूर्वी इंफाल के भामोन लीकाई में घर-घर जाकर प्रचार करने के बाद उन्होंने ट्वीट किया, “मणिपुर में भाजपा को जबर्दस्त समर्थन और उत्साह।”

असम के मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, नागालैंड के उपमुख्यमंत्री, मणिपुर राज्य भाजपा अध्यक्ष ए. शारदा देवी, नागालैंड भाजपा अध्यक्ष तेमजेनइम्ना अलोंग, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) अजय जामवाल सहित कई नेता और असम के मंत्री अशोक सिंघल ने बुधवार को भाजपा उम्मीदवार बिस्वजीत सिंह के लिए प्रचार किया।

मणिपुर के मंत्री सिंह, जिनके पास पीडब्ल्यूडी सहित छह महत्वपूर्ण विभाग हैं और लगातार तीसरी बार थोंगजू विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं, ने मीडिया से कहा कि भाजपा इस बार कम से कम 40 सीटें हासिल करेगी।

सिंह मणिपुर में भाजपा के पहले विधायक (2015) हैं और उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह सहित कई कांग्रेस विधायकों और नेताओं को भाजपा के पाले में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इंफाल में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैली को संबोधित किया था।

Related Articles

Back to top button