ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मनोरंजन

‘Plus Size’ दुल्हन ले सकती हैं पंजाबी सिंगर अफसाना खान के ब्राइडल लुक से इंस्पिरेशन, यहां देखें फोटोज़

Afsana Khan Bridal Look : पंजाब की मशहूर सिंगर और बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट अफसाना खान (Afsana Khan) ने अपने बॉयफ्रेंड साज (Saajz) संग शादी रचा ली है. अब दोनों एक-दूजे के हो चुके हैं. इसके साथ ही अफसाना और साज ने जिंदगी के नए चेप्टर की शुरुआत की है. 19 फरवरी को अफसाना ने साज संग धमाकेदार तरीके से ग्रैंड वेडिंग की. सोशल मीडिया पर इन दोनों के शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं जिसे अफसाना ने शेयर किया है. इन फोटोज़ में वह बला की खूबसूरत लग रही हैं. अफसाना ने अपनी शादी में लाल जोड़े को छोड़ बेहद डिफरेंट कलर को चुना और शादी से पहले के हर इवेंट में काफी ब्‍यूटीफुल लगीं. अफसाना के इस ब्राइडल लुक (Bridal Look) से प्‍लस साइज (Plus Size) लड़कियां भी शादी के जोड़े के चुनाव को लेकर इंस्पिरेशन ले सकती हैं.

ब्राइडल लुक में अफसाना खान ने ऑरेंज रंग के लहंगे को कैरी किया. उन्होंने डबल दुपट्टे को लहंगे के साथ ओढ़ा और चोली कट ब्लाउज के साथ पेयर किया. इस लुक में अफसाना ने हैवी लहंगे के साथ हैवी नेकपीस, ईयररिंग्स और हैवी मांग टीका कैरी किया और न्यूड मेकअप किया है.

अफसाना खान ने अपने हर लुक में फुल स्लीव्स या फिर 3/4 स्लीव्स को चुना था. इसी के साथ जूलरी को काफी सिंपल रखा था, जबकि आउटफिट को हल्का हैवी रखा था.

सुबह के फेरों में अफसाना ने पिंक कलर के लहंगे को चुना जिसमें गोटा पत्ती का वर्क था. इसके अलावा हेवी ट्रेडिशनल मांग टीका, बड़ा सा नथ, झुमके और हेवी नेक पीस में अफसाना बहुत क्‍यूट लग रही थीं.

महंदी सेरोमनी में अफसाना ने मस्‍टर्ड येल्‍लो कलर का लंहंगा, ब्‍लाउज और हेवी दुपट्टा कैरी किया. इसके साथ उन्‍होंने ज्‍वेलरी में केवल कानों में हेवी झुमके पहने थे.

अफसाना ने यहां फुल स्‍लीव ब्‍लाउज पहना है और दुपट्टे को सामने से हाफ साड़ी स्‍टाइल में पहना है. अपने मेहंदी में अफसाना ने सनग्‍लास कैरी किया जो काफी कूल लुक दे रहा है.

Related Articles

Back to top button