ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
धार्मिक

घर में सही दिशा में सही पौधे लगा कर घर को बनाएं खुशहाल

घर में सही दिशा में सही पौधे लगा कर घर को बनाएं खुशहाल आपके भी घर में पौधे है या आपको भी पौधे लगाने का शौक है तो यह लेख आपके लिए बहुत जरूरी है। आज के समय में हर घर में पौधे मिलते है लेकिन सबसे जरूरी बात होती है आप अपने घर में किस दिशा में कौन से पौधे लगा रहे है।

कुछ पौधे ऐसे होते है जो हर घर में मिलते है पर उन्हें किस दिशा में लगाना चाहिये या नही लगाना चाहिये ये हम लोगों को नहीं पता होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे किस दिशा में कौन से पौधे लगाने चाहिये और किस दिशा में कौन से पौधे लगाने से बचना चाहिये।
सभी को घर में पेड़ पौधे लगाने चाहिये क्योंकि यह पर्यावरण को शुद्ध रखते है और साथ ही घर की खूबसूरती बढ़ाते है। यदि आप भाग्य का साथ भी पाना चाहते है तो घर में किस दिशा में कौन से पौधे लगाने चाहिये यह जानना जरूरी है।

पूर्व दिशा:

छोटे पौधे जैसे कि तुलसी, गुलाब, गेंदा, लिली आपको घर की पूर्व दिशा में लगाने चाहिये। इससे घर के सभी सदस्यों की सेहत अच्छी बनी रहती है। वही यदि बात करे बड़े पेड़ की तो पूर्व दिशा में लगा बरगद का पेड़ सभी मनोकामनाएं पूरी करता है तो आपको ध्यान रखना होगा भूल से भी आप पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ ना लागाये इससे घर में निर्धनता आती है।

पश्चिम दिशा:

पश्चिम दिशा में बड़े पेड़ जैसे कि पीपल का वृक्ष, नारियल का पेड़ और अशोक का पेड़ लगाने से शुभ फल मिलता है। परंतु ध्यान रहे कि पशिम दिशा में कभी भी काँटेदार वृक्ष नही लगाने चाहिए, यदि आपने ने अपने घर की पश्चिम दिशा में काँटेदार वृक्ष लगा रखे है तो तुरंत हटा दे क्योंकि पश्चिम दिशा में काँटेदार वृक्ष लगाने से शत्रु का भय बना रहता है।

उत्तर दिशा:

यदि अपने घर में आप सुख, शांति और समृद्धि चाहते है तो उत्तर दिशा में केले का पेड़, तुलसी का पौधा, या फिर ऐसे पौधे जिन पर नीले फूल आते है वो लगाये। याद रखे उत्तर दिशा में कभी भी ऐसे पेड़ या पौधे जिन पर फल आता है वो नही लगाए क्योंकि इससे संतान को कष्ट होता है और बुद्धि को भी नुकसान पहुँचता है।

दक्षिण दिशा:

आज के समय में सभी के घर में बीमारी का प्रकोप है यदि आप भी स्वस्थ और निरोगी जीवन चाहते है तो घर की दक्षिण दिशा में नीम का पेड़ लगाये और यदि आप घर की छाया से थोड़ी दूर लगते है पेड़ तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। दक्षिण दिशा में काटने वाले पौधे और तुलसी का पौधा नही लगाना चाहिए यह घर के लिए अशुभ माना जाता है।

अब आप भी अपने घर में कौन से पौधे किस दिशा में लगे है उस पर ध्यान दे और उन्हें सही दिशा में लगाये जिससे आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

Related Articles

Back to top button