ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
विदेश

रूस के हवाई हमलों के बाद ,यूक्रेन में बसे भारतीय छात्र सुरक्षा को लेकर चिंतित

यूक्रेन में रूस का हमला शुरू होने के बाद वहां रह रहे भारतीय छात्र फंस गए हैं। हमले के कारण वहां एयरपोर्ट बंद कर दिए गए हैं और हालात यह हैं कि जिन छात्रों ने भारत लौटने के लिए टिकट ले रखे थे, उनकी भी उड़ानें रद या रीशेड्यूल की जा रही हैं। लवीव और खारकिव में रह रहे भारतीय छात्रों ने फोन पर जागरण संवाददाता को बताया कि वे अपनी सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित हैं। बमबारी के डर से यूक्रेन में बड़ी संख्या में लोग अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन में जाकर रुके हुए हैं।

कानपुर निवासी मेडिकल छात्र अर्पित कटियार ने बताया कि बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार करीब चार बजे 10-12 बम गिरने की आवाज आई और अंधेरे में दूर धमाके की तेज रोशनी दिखाई दी। इससे वे सभी सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि कहीं कोई बम उनकी इमारत पर या आसपास न गिरे। अर्पित बताते हैं कि बृहस्पतिवार सुबह से अंतरराज्यीय बस व मेट्रो सेवा बंद हो जाने के कारण बड़ी संख्या में लोग अपनी कारों से और पैदल ही बैग लेकर सड़कों से जाते दिखाई दिए। हालांकि, ये समझ नहीं आ रहा है कि वे कहां जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button