ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

बुरहानपुर में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के एक साथ 3 हजार कार्यकर्ताओं का पार्टी से इस्तीफा, यूपी चुनाव में भाजपा से सांठगांव का आरोप

बुरहानपुर   हैदराबाद से लोकसभा सदस्य व एआईएमआईएम यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बुरहानपुर में बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी के 15 से अधिक पदाधिकारियों के साथ 3 से हजार से अधिक सदस्यों ने एक साथ प्राथमिक सदस्यता इस्तीफा दे दिया।

पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी के नेता यूपी चुनाव में भाजपा से सांठगांठ कर 100 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व में भी इसी तरह सांठगांठ के आरोप लगे हैं। मप्र में संगठन का विस्तार नहीं किया जा रहा है।

1 साल में जोड़े 3 हजार सदस्य, सभी ने प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

एआईएमआईएम के पूर्व संभाग अध्यक्ष डॉ. फरीद उद्दीन काजी ने कहा- हम पार्टी से 2019 से जुड़े थे। पिछले एक साल में 3 हजार सदस्य बनाए, लेकिन मायूसी हाथ लगी। हमारा मकसद पिछड़े समाज के लोगों का उद्धार करना था, जिन पर सरकारें अत्याचार करती हैं। इसलिए पार्टी का दामन थामा, लेकिन यहां भाजपा की सरकार मजबूत है, उसे अल्पसंख्यक और मुस्लिम वोटों से कोई खतरा नहीं है।

इसलिए मप्र में एआईएमआईएम संगठन खड़ा करने के लिए रुचि नहीं दिखा रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि सांठगांठ है। 3 हजार सदस्यों के साथ 15 पदाधिकारी एक साथ जुड़े थे और एक साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। इसमें शहर अध्यक्ष डॉ. इमरान खान, पूर्व शहर अध्यक्ष अमान मोहम्मद गोटेवाला, सचिव, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी इस्तीफा दे रहे हैं।

हैदराबाद से लेना पड़ती है परमिशन

पूर्व संभाग अध्यक्ष डॉ. फरीद उद्दीन काजी ने कहा-अगर मप्र में कोई भी कार्यक्रम करना या किसी से मिलने के लिए हैदराबाद से परमिशन लेना पड़ती है। परमिशन देने का काम खुद पार्टी के अध्यक्ष ओवैसी का है और वह परमिशन देते नहीं। इससे स्पष्ट होता है कि पार्टी प्रदेश में संगठन का विस्तार नहीं करना चाहती।

Related Articles

Back to top button