ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
छत्तीसगढ़

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं

बिलासपुर। बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लाला लाजपत राय में बच्चों के प्रवेश के लिए रकम वसूली की शिकायत जांच में प्रमाणित नहीं पायी गयी है। इस संबंध में प्राप्त शिकायतों की जांच संयुक्त जांच दल द्वारा की गई। शिकायत की गयी थी कि इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों के प्रवेश के लिए प्राचार्य द्वारा डोनेशन लिया गया। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी शिकायत की गई थी।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच एक संयुक्त दल द्वारा की गई। जांच में बच्चों के शाला में प्रवेश के लिये डोनेशन या रकम वसूली प्रमाणित नहीं पाया गया, लेकिन जांच में यह जरूर पाया गया कि शाला में निर्धारित संख्या से अधिक बच्चों को प्रवेश दिया गया है और कुछ बच्चों के पूर्ण दस्तावेज जमा नहीं कराए गए हैं। इसके साथ ही जांच में यह भी पाया गया कि बच्चों के प्रवेश से संबंधित पंजी संधारित नही की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर ने कि बताया जांच प्रतिवेदन 4 फरवरी को प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन को भेजे गए प्रतिवेदन में टंकण त्रुटि के कारण ’नहीं’ शब्द अंकित नहीं हो सका है। शासन को भेजे गए जांच प्रतिवेदन में प्रवेश हेतु रकम वसूली प्रमाणित हुए, लिखा गया था, ‘नहीं’ शब्द अंकित नहीं हो सका। जांच में वास्तव में रकम वसूली प्रमाणित नही हुई।

Related Articles

Back to top button