ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मनोरंजन

अनीता भाभी का किरदार निभाती नजर आएंगी विदिशा श्रीवास्तव

टीवी की दुनिया का मशहूर कॉमेडी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ हर घर में देखा जाता है। इसके किरदारों और उनके तकिया कलामों को लोग याद रखते हैं और इस शो को देखना काफी पसंद करते हैं। नेहा पेंडसे के शो छोड़ने की खबर से फैंस को काफी धक्का लगा था, लेकिन अब इस सीरियल को देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस सीरियल को नई अनीता भाभी मिल गई हैं। टीवी एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव इस शो में अब अनीता भाभी का किरदार निभाएंगी।

ये होंगी नई अनीता भाभी एंड टीवी के इस धमाकेदार शो में अब एक नई अभिनेत्री का नाम जुड़ गया है। ये नया नाम और कोई नहीं बल्कि काशीबाई बाजीराव बल्लाल शो में शिव बाई का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव का है। विदिशा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए इस बात का खुलासा किया और कहा,”इतने फेमस शो में मेन लीड का किरदार निभाना मेरे लिए एक बड़ा अवसर है और साथ ही बड़ा चैलेंज भी। शो के प्रोड्यूसर्स ने बहुत सी एक्ट्रेसेज का ऑडिशन लिया था, लेकिन फिर मेरा सलेक्शन हो गया। मैं अपने आपको इस रोल के लिए फिट समझती हूं। ये मेरे करियर का एक बड़ा ब्रेक साबित होगा।”

इस शो की शुरुआत में अनीता भाभी का किरदार अभिनेत्री सौम्या टंडन ने प्ले किया था। लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया था। उनके शो छोड़ने के बाद नेहा पेंडसे इस किरदार को प्ले कर रही थीं। ये रोल उनके करियर का कॉमेडी डेब्यू होगा। उन्होंने कहा है कि वह अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगी।

Related Articles

Back to top button