ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मध्यप्रदेश

इंदौर में पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर पति का गला घोंटा, धड़ घर में गाड़ा

इंदौर   एक महिला ने पति को गला घोंटकर मार डाला। उसके शव को काटकर दफना दिया। उसका सिर, धड़ और हाथ-पैर अलग-अलग जगह ठिकाने लगाए। इसका खुलासा तब हुआ जब 19 साल के बेटे ने नशे में अपने दोस्तों को इस बारे में बताया। उसने कहा कि मम्मी ने पापा की हत्या कर बाथरूम में गाड़ दिया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह उसके घर में खुदाई शुरू कर दी।

पुलिस ने पहले बाथरूम की खुदाई की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। फिर महिला ने दूसरी जगह बताई। वहां जेसीबी से खुदाई की तो पति का शव 6 फीट गहराई में मिला। मृतक का धड़ बोरी में बंद मिला। पुलिस उसके हाथ-पैर और गर्दन की तलाश कर रही है। अभी भी खुदाई चल रही है।

TI राजेन्द्र सोनी ने बताया, सूचना मिली थी कि उमरीखेड़ा के पास कांकड में रहने वाली 40 साल की सुनीता ने अपने पति बबलू की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला कि पति उससे आए दिन मारपीट करता था। इसके बाद सुनीता ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक सुनीता बार-बार अपने बयान बदल रही है।

हाथ-पैर, गर्दन सब अलग-अलग ठिकाने लगाए

सुनीता का पति बबलू उसे आए दिन पीटता रहता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती रिजवान (35 वर्ष) से हो गई। दोनों ने 5 फरवरी को दाल-बाटी बनाई। बबलू को दाल में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे वह बेहोश हो गया। सुनीता और रिजवान ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके हाथ, पैर, गर्दन और धड़ काटकर अलग-अलग कर दिए। पुलिस के मुताबिक महिला ने उसके शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग जगह फेंका और धड़ को जमीन में गाड़ दिया था।

बेटे ने नशे में खोला राज

महिला का 19 साल का बेटा नशे का आदी है। उसने बुधवार को नशे में अपने दोस्तों के सामने कहा कि मम्मी ने पापा को मारकर बाथरूम में गाड़ दिया है। इसके बाद पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरुवार को महिला को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक महिला पहले गणेशधाम कॉलोनी में रहती थी। आठ दिन पहले ही वह उमरीखेड़ा कांकड में रहने आई थी। उसके घर पर खुदाई का काम भी चल रहा था। पड़ोसियों के पूछने पर उसने बाथरूम बनाने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button