ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में दोस्त की मां को बदनाम करने की धमकी देकर सालभर तक लूटी आबरू

ग्वालियर   एक युवक ने दोस्त की मां का अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर सालभर तक रेप किया। आरोपी पीड़ित महिला के बेटे का दोस्त है। जो वीडियो और फोटो के नाम पर महिला को ब्लैकमेल कर एक साल तक शोषण करता रहा। बदनाम करने की धमकी देकर 25 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। महिला ने विरोध किया तो उसने मारपीट भी की। बाद में परेशान होकर महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

बहोड़ापुर के मेवाती मोहल्ला की रहने वाली 38 साल की महिला ने शिकायत की है। उसने बताया है कि 2 साल से उसके घर बेटे के दोस्त सोहेल खान पुत्र शाकिल खान का आना-जाना था। बेटे का दोस्त था, तो मैं भी उसे बेटा मानती थी। इस दौरान सोहेल ने उसके नहाते या अन्य आपत्तिजनक फोटो, वीडियो बना लिए। एक साल पहले उसने यह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया। वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर रेप किया। महिला का कहना है कि इसके बाद जब भी उसे मौका मिलता, घर आकर संबंध बनाता। कभी वीडियो वायरल करने, तो कभी बेटे और पति की हत्या की धमकी देता था।

पति को छोड़ने के लिए धमका रहा था

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस पर पति को छोड़ने के लिए दबाव बना रहा था। जिसके बाद परेशान होकर उसने पति को घटना बताई। पति ने सोहेल को समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उससे गाली-गलौज कर दी। जब महिला का भाई उसे समझाने गया, तो उसके साथ भी मारपीट की। साथ ही धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी, तो वह उसके पति और बेटे को मार देगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बहोड़ापुर थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button