ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
खेल

डीजीसी ओपन से शुरु होंगे गोल्फ मुकाबले 

नई दिल्ली। अगले साल यहां 24 से 27 मार्च तक होने वाले पांच लाख डॉलर इनामी राशि वाले डीजीसी ओपन के साथ ही देश में करीब ढाई साल बाद एशियाई टूर के मुकाबले खेले जाएंगे। कोरोना संक्रमण के कारण ये अब तक नहीं हुए थे। इस टूर्नामेंट का आयोजन नये लोधी कोर्स पर किया जाएगा। यह नया टूर्नामेंट 2022 एशियाई टूर कैलेंडर के सत्र के शुरुआती हिस्से के मुख्य टूर्नामेंटों में से एक होगा। दिल्ली गोल्फ क्लब के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि डीजीसी ओपन नया टूर्नामेंट है जिसे गैरी प्लेयर द्वारा डिजाइन नये कोर्स पर खेला जाएगा। यह इससे जुड़े सभी लोगों के लिए नई शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट से भारत में अंतरराष्ट्रीय गोल्फ टूर्नामेंट की वापसी में दिल्ली गोल्फ क्लब को अहम भूमिका निभाने का अवसर मिला है। गौरतलब है कि भारत में पिछली एशियाई टूर प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर 2019 में पैनासोनिक ओपन इंडिया के रूप में किया गया था। यही टूर्नामेंट अक्टूबर 2018 में दिल्ली गोल्फ क्लब में हुई एशियाई टूर की पिछली प्रतियोगिता थी। इस टूर्नामेंट में काविड-19 के सभी नियमों का पालन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button