ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
देश

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पहुंचे वाराणसी, गोल्‍फ कार्ट पर बैठकर कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

वाराणसी। PM Narendra Modi In Varanasi प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनावी शंखनाद करने रविवार दोपहर बाद पहुंचे तो कार्यकर्ता और पदाधिकारियों संग भाजपा उम्‍मीदवारों का भी उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। वहीं वाराणसी पहुंचे पीएम नरेन्‍द्र मोदी बाबा दरबार में भी शाम को दर्शन पूजन करने पहुंचेंगे। बाबा काशी विश्‍वनाथ को नमन कर वह यूपी में विजय का आशीष भी मांगेंगे।पीएम मोदी का हेलीकाप्टर दोपहर बाद पुलिस लाइन मैदान में उतरा और यहां से वह सड़क मार्ग से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय रवाना हुए। इस दौरान उनका स्‍वागत करने के लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ ही आम जनता का भी हुजूम उमड़ा। जगह जगह पोस्टर बैनर झंडों और फूलों से पीएम का स्‍वागत करने के लिए पार्टी के स्‍तर पर भी पूर्व में तैयारी की जा चुकी थी।

बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधन के पूर्व मंच पर केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले संबोधन शुरू किया और पीएम का स्‍वागत करते हुए सभी का आभार भी जताया। इस दौरान पार्टी स्‍तर पर बूथ कार्यकर्ताओं का भी उन्‍होंने उत्‍साह बढ़ाया।

शाम चार बजे पीएम नरेन्‍द्र मोदी वाराणसी पुलिस लाइन में हेलिकाप्‍टर से शाम चार बजे उतरे तो पार्टी पदाधिकारियों ने हेलीपैड पर उनका स्‍वागत किया। हेलीपैड पर ही कार में सवार होकर पीएम और उनके साथ अन्‍य नेता 4:05 बजे रवाना हो गए। जगह- जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका सड़क के किनारे स्‍वागत किया। वहीं पीएम के फ्लीट के पहले आगवानी के तौर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का बाइक जुलूस गुजरा तो पीएम के स्‍वागत में गूंज रहे नारों से माहौल भगवामय नजर आने लगा। वहीं कार्यक्रम स्‍थल विवि परिसर में गोल्‍फ कार्ट से पीएम कार्यकर्ताओं से मिले तो कार्यकर्ताओं का उत्‍साह चरम पर पहुंच गया। मोदी मोदी के नारों से समूचा मैदान गूंजने लगा। पीएम जब तक गोल्‍फकार्ट पर बैठकर मंच तक पहुंचे तब तक भाजपा के प्रचार के नारों से परिसर गूंंजता रहा। शाम 4:35 बजे पीएम मंच पर पर पहुंचे तो वंदे मातरम, भारत माता की जय और मोदी मोदी के नारों संग पीएम का पदाधिकारियों ने सत्‍कार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय कार्यक्रम पर भाजपा के बूथ स्तर के पदाधिकारियों से संवाद करने दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे। इसके लिए पार्टी की तरफ से 20,000 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य गेट के सामने करीब 200 मीटर तक कार्यकर्ताओं की लाइन अंदर प्रवेश करने के लिए जूझती रही। शहर की ओर से वरुणा पार इलाके से कार्यकर्ताओं के आने का क्रम अंतिम समय तक जारी रहा। संपूर्णानंद संस्‍कृत विश्वविद्यालय मैदान में पीएम कार्यकर्ताओं संग जहां सीधा संवाद करेंगे वहीं गोल्फ कार्ट पर सवार होकर हर कार्यकर्ता से मुलाकात भी प्रस्‍तावित है। वहीं मंच पर पहुंचने से पहले शहर के प्रबुद्धजनों संग पीएम संवाद कर बनारसियों का मिजाज भी परखेंगे।

पीएम के आगमन के पूर्व पुलिस लाइन से लेकर सभा स्थल तक सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया। पीएम नरेन्‍द्र मोदी मंच से बूथ अध्यक्ष समेत सभी बूथ पदाधिकारियों को ‘बूथ विजय’ का मंत्र देंगे। कार्यक्रम में वाराणसी की आठों विधानसभा से लगभग 20 हजार बूथ कार्यकर्ता शामिल हैं जिनके साथ प्रधानमंत्री संवाद करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री लगभग घंटे भर तक कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इस बीच पीएम का बूथ पदाधिकारियों के बीच भी जाने का कार्यक्रम प्रस्‍तावित है। इस आयोजन में वाराणसी की आठ विधानसभाओं के 33 मंडल के 539 शक्ति केन्द्रों के 3361 बूथ के लगभग 20 हजार बूथ पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button