ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
लाइफ स्टाइल

हिमाचल में भी आप ले सकते हैं झीलों का आनंद

रिवालसर झील  : मंडी शहर से करीब 23 किलोमीटर दूर है | 1360 मीटर ऊंचाई पर हिमालय की तलहटी में मौजूद इस झील का शेप चौकोर है | इस झील को लेकर कहा जाता है कि ये राख से बनी है | ये हिंदू, बौद्ध और सिख का साझा तीर्थस्थल भी है | झील के साथ ही चिड़ियाघर भी है, जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है |

कमरूनाग झील  : मंडी से 68 किलोमीटर दूर है | ये झील देव कमरूनाग को समर्पित है | यहां लोग मन्नत मांगकर जाते हैं और मन्नत पूरी होने के बाद देव कमरूनाग के दर्शन करते हैं, फिर इसमें सोना, चांदी, सिक्के व नोट फेंकते हैं | इस झील का आनंद लेने के लिए आपको 6 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी होती है |

कुंतभयो  झील  : रिवालसर से करीब 6 किलोमीटर दूर है | कहा जाता है कि एक बार माता कुंती की प्यास बुझाने के लिए अर्जुन ने तीर से जल की धारा निकाल दी थी | बाद में उस धारा ने झील का रूप ले लिया | इस झील पानी का रंग नीला-हरा सा नजर आता है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है | झील से लगभग एक किलोमीटर दूर सड़क के किनारे की छोटी पहाड़ी पर गुफाएं हैं, जो बौद्ध भिक्षुओं की साधना का पवित्र स्थल है |

पराशर झील : मंडी शहर से करीब 49 किलोमीटर की दूरी पर है | मान्यता है कि इसकी उत्पत्ति पराशर ऋषि ने की थी | उन्होंने जमीन पर अपना गुर्ज मारा, जमीन के अंदर गुर्ज पहुंचते ही पानी की धारा निकल पड़ी और इसने झील का रूप ले लिया | झील के साथ यहां पराशर ऋषि का मंदिर भी बना है | साथ ही आप यहां वादियों का आनंद भी ले सकते हैं |

सुंदरनगर झील : का निर्माण कृत्रिम रूप से किया गया है, लेकिन ये इतनी खूबसूरत है कि आप यहां का नजारा देखकर ही मोहित हो जाएंगे | ये मंडी से 25 किलोमीटर की दूरी पर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 के साथ सुंदरनगर में स्थित है | इस झील से 990 मैगावाट बिजली का उत्पादन होता है |

Related Articles

Back to top button