ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
लाइफ स्टाइल

डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं ये शुरुआती लक्षण

ज्यादातर लोग डायबिटीज का टेस्ट नहीं कराते क्योंकि उन्हें डायबिटीज वाले लक्षण महसूस नहीं होते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज होने से पहले कुछ शुरुआती लक्षण संकेत देते हैं

क्या है प्रीडायबिटीज- प्रीडायबिटीज या बॉर्डरलाइन डायबिटीज एक ऐसी स्थिति है, जो किसी व्यक्ति को टाइप 2 डायबिटीज होने से पहले होती है। प्रीडायबिटीज के रोगी का रक्त शर्करा का स्तर सामान्य से अधिक होता है, लेकिन इतना अधिक नहीं होता कि उसे मधुमेह का लेबल दिया जा सके। इस स्थिति में, पैंक्रियाज शरीर के लिए आवश्यक पर्याप्त इंसुलिन का प्रॉडक्शन तो करता है, लेकिन ब्लड स्ट्रीम से एक्सट्रा शुगर को हटाने में कम प्रभावी होता है, जिससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ जाता है।

प्रीडायबिटीज के संकेत क्या हैं- प्रीडायबिटीज के शुरुआती लक्षण इतने सीरियस नहीं होते, इसलिए ज्यादातर लोग इस पर ध्यान नहीं दे पाते। इसके अलावा डायबिटीज होने से पहले हर किसी भी यह संकेत दिखाई भी नहीं देते। एंडोक्रिनोलॉजी के अनुसार, आमतौर पर प्री-डायबिटीज के कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं। शरीर के कुछ हिस्सों पर काले धब्बे प्री-डायबिटीज का एक लक्षण है, जिससे गर्दन, बगल, कोहनी, घुटने और पोर प्रभावित हो सकते हैं। बॉर्डरलाइन डायबिटीज के कुछ और लक्षण भी हैं-

डार्क स्पोर्ट्स- स्किन पर काले धब्बे या स्किन का काला पड़ना प्री-डायबिटीज का आमतौर पर पहचाना जाने वाला संकेत है। कोहनी, घुटनों, पोर, गर्दन और बगल जैसी जगहों पर में एक टोन काला होना या डार्क पैच बनना भी इसका लक्षण है।

थकान- इसका एक लक्षण है कि आपको दिन भर थकान महसूस हो सकती है। यहां तक की रात में अच्छी नींद के बाद भी व्यक्ति को थकान महसूस हो सकती है। आप कितनी भी कोशिशें कर लें लेकिन थकान बहुत मुश्किल से जाती है।

वजन कम ज्यादा होना- बिना किसी कारण वजन बढ़ना बॉर्डरलाइन डायबिटीज की शुरुआत का संकेत हो सकता है। आप डाइटिंंग के बिना ही पतले होने लगते हैं या फिर डाइट बढ़ा लेने के बाद भी वजन कम ही रहता है।

बार-बार पेशाब आना और प्यास लगना- इसका एक लक्षण है कि आपको बार-बार पेशाब आता रहता है और आपको रात में भी प्यास लगती रहती है। आप कई बार रात में बाथरूम करने के लिए जाग सकते हैं और पानी पीने के लिए आपकी नींद खुलती रहती है।

चिड़चिड़ापन और चक्कर आना- बार-बार पेशाब आने की वजह से होने वाली डिहाइड्रेशन की वजह से आपको चक्कर आ सकते हैं। इसके अलावा, ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव से  चिड़चिड़ापन और उल्टी जैसा महसूस भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button