ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

किसानों तक पहुंचेगा फसल बीमा योजना का डॉक्यूमेंट, ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान से होगा ये फायदा

Crop insurance scheme Latest News in hindi: किसानों को समय पर बीमा पॉलिसी की हार्ड कॉपी नहीं मिलने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था.

Crop insurance scheme Latest News in hindi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जनवरी, 2016 को फसल बीमा योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के छह साल बाद अब किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. किसानों को समय पर बीमा पॉलिसी की हार्ड कॉपी नहीं मिलने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था. ऐसे में अब सरकार ने उनकी इस मुश्किल को कम करने का काम किया है.

सरकार ने देश के किसानों के लिए ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ नाम से योजना को लागू कर दिया है. इसके तहत अब किसानों को घर बैठे उनके बीमा से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मिल जाया करेगी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिवार यानी कि आज किसानों को फसलों का बीमा कराने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की.

दलालों और बिचौलियों के चंगुल से आजाद होंगे किसान

इस दौरान उन्होंने कहा कि अलग-अलग मदों में किसानों को सरकार की ओर से होने वाले भुगतान की व्यवस्था को दलालों और बिचौलियों के चंगुल से मुक्त कर दिया गया है. तोमर ने इंदौर से करीब 35 किलोमीटर दूर बूढ़ी बरलाई गांव में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी में “मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ” अभियान की शुरुआत की.

किसानों को फसल बीमा के लिए जागरुक करने की कोशिश

अपने भाषण के दौरान तोमर ने कहा कि हम इस अभियान के जरिए देश भर में उन किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का दस्तावेज (पॉलिसी डाक्युमेंट) पहुंचाएंगे, जिन्होंने यह बीमा करा रखा है. हम चाहते हैं कि जो किसान फसल बीमा नहीं करा रहे हैं, वे भी बीमा कराने के लिए जागरूक और प्रेरित हों. कृषि मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की पारदर्शिता के कारण प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भुगतान सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहा है और इस व्यवस्था में दलालों तथा बिचौलियों की कोई जगह नहीं है.

पिछले छह सालों में योजना से जुड़े कुल 36 करोड़ किसान

तोमर ने बताया कि पिछले छह सालों में कुल 36 करोड़ किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़े हैं और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों को नुकसान के एवज में संबंधित किसानों को एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का मुआवजा प्रदान किया गया है. “मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ” अभियान की शुरुआत के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे.

इस तरह बन सकते हैं योजना का हिस्सा

-इस योजना का लाभ भारत का कोई भी किसान उठा सकता है. -इसका हिस्सा बनने के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है. -अगर आपकी फसल किसी कारणवश खराब हो जाती है, तो इस योजना के तहत आपको कवरेज प्रदान किया जाता है. -ऑनलाइन इस योजना से जुड़ने के लिए आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://pmf.gov.in/ पर जा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button