ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
देश

नवाब मलिक को अस्‍पताल से मिली छुट्टी

मुंबई ।  महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को आज जेजे अस्पताल से  छुट्टी मिल रही है और उन्हें वहां से ईडी कार्यालय ले जाया जाएगा। नवाब मलिक को 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्‍हें ईडी  कार्यालय से सुबह मेडिकल जांच के लिए भेजा गया था। गौरतलब है कि दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले  में 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में हैं।

बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय  ने उन्‍हें 3 मार्च तक अपनी हिरासत में रखा हुआ है। मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्रियों ने बीते वीरवार को धरना भी दिया था। बुधवार रात नवाब मलिक ईडी की हिरासत में ही रहे थे। उनकी एक याचिका पर ईडी ने उन्‍हें घर का बना खाना और दवाएं लेने की अनुमति दे दी थी। कोर्ट ने कहा था कि पूछताछ के समय उनके वकील भी वहां मौजूद रह सकेंगे।

Related Articles

Back to top button