ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
छत्तीसगढ़

लूट के आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

बिलासपुर । कोटा पुलिस ने लूट के आरोपियों को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पुलिस ने 1मोटरसाइकिल, चाकू एवं लूट की रकम 5000 ? जप्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम गनियारी में 26 फरवरी को शाम 4 बजे सुनील कुमार यादव निवासी कोपरा थाना हिररी को आरोपियों ने चाकू एवं हाथ, मुक्का, लात से मारपीट कर चोट पहुंचाया और जेब में रखे ?5300 को लूट कर भाग गए। सूचना को कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रा ने गंभीरता से लिया और तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। लूटपाट जैसी गंभीर किस्म के अपराध होने से वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रार्थी के निशानदेही पर संदेही त्रिभुवन वर्मा एवं उसके साथी से पूछताछ की गई। जिसमें त्रिभुवन एवं उसके साथी द्वारा अपराध कबूल कर अपराध में प्रयुक्त 1 मोटरसाइकिल, चाकू एवं लूट की रकम ?5000 पेश करने पर जप्त कर कब्जा में लिया गया।
मामले के आरोपी बाबू अंडा उर्फ प्रियनाथ थाना सकरी का निगरानी बदमाश है। उसके नाम से जिला बिलासपुर में अनेकों अपराध दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने पुलिस जब वर्मा मोहल्ला गनियारी पहुंची तो त्रिभुवन वर्मा एवं बाबू अंडा, बेहोश होने का नाटक करने लगे। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस के विरुद्ध दबाव बनाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। लूट के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना कोटा के पुलिस आरक्षक दीप सिंह कवर के हाथ में भी चोट आया है जिसका इलाज जारी है।
उक्त मामले के आरोपी नानू उर्फ त्रिभुवन वर्मा पिता स्वर्गीय लेखराम वर्मा उम्र 24 साल साकिन वर्मा मोहल्ला गनियारी सरातु वर्मा उर्फ अक्षय वर्मा पिता बहोरन वर्मा उम्र 29 साल साकिर वर्मा मोहल्ला गनियारी, बाबू अंडा उर्फ प्रियनाथ पिता संजय वर्मा उम्र 20 साल साकिन सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button