ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
मध्यप्रदेश

जबलपुर रेल मंडल के नक्शे में नया स्टेशन घुनवारा

जबलपुर । जबलपुर रेल मंडल के नक्शे में आज मंगलवार को एक नया स्टेशन और जुड़ गया है यह स्टेशन कटनी और मैहर के बीच घुनवारा गांव में रेलवे द्वारा निर्मित किया गया है इस रेल लेबल हाल्ट स्टेशन के बन जाने से अब जबलपुर मंडल में  स्टेशनों की संख्या बढ़कर १११ हो गई है। घुनवरा  स्टेशन के शुभारंभ के अवसर पर सतना के सांसद गणेश सिंह ने फीता काटकर स्टेशन का लोकार्पण किया और साथ ही नवनिर्मित स्टेशन पर कटनी से सतना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन के ठहराव का भी हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अमितोज बल्लभ, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन, एरिया मैनेजर आशीष रावलानी के साथ ही क्षेत्रीय रेल उपभोकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य संजय राय, बलिराम  जिज्ञासी, ग्राम प्रधान  गोविंद मिश्रा, सुजीत शिवहरे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।
इस अवसर पर सांसद श्री सिंह ने अपने संबोधन में जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं में की जा रही वृद्धि के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से कहा कि लंबे इंतजार और पत्राचार के बाद रेलवे द्वारा यहां पर हाल्ट स्टेशन बना है जिससे ग्रामीणों को अब बड़े शहरों में आने-जाने की सुविधा प्रदान हो गई है, जो कि यहां के निवासियों को विकास की ओर ले जायेगी।
रेलवे की यह सुविधा पूरे क्षेत्र के  लिए वरदान साबित होगी।
इस अवसर पर समारोह में अतिथियों का स्वागत श्री वल्लभ ने करते हुए बताया कि जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ निष्पादित किया जाता है जिसके तहत आज से यह स्टेशन क्षेत्र के लोगों को आवागमन की नई, तीव्र और सस्ती  सुविधा उपलब्ध कराने में इससे मदद मिलेगी।
समारोह के अंत में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  विश्वरंजन ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button