ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

करीना कपूर ने पहनी इतनी महंगी स्कर्ट, कमेंट कर ननद सबा पटौदी ने कहा- माशाल्लाह

रीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. एक बार फिर से उनकी ड्रेस चर्चा में है.

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को ऐसे ही नहीं बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है. अपने स्टाइलिश फैशन सेंस को लेकर वो हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं. करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने हाल ही में स्ट्राइप्ड मिनी स्कर्ट पहने हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इस स्कर्ट की कीमत जान आप चौंक जाएंगे. बता दें कि एक मार्च को करीना (Kareena Instagram) ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक फोटो शेयर की. इस फोटो में वो स्ट्राइप्ड स्कर्ट को पैटर्न वाले ब्लेजर के संग कैरी किए हुए नजर आईं.

अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना (Kareena Kapoor) ने व्हाइट हील्स पहना था. साथ ही बालों का सॉफ्ट कर्ल्स भी किया. तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में करीना (Kareena Kapoor) ने लिखा- नए महीने में मार्चिंग स्टाइल. करीना की इस फोटो को देख ननद सबा ने तारीफ में लिखा- माशाअल्लाह. थोड़ा रिसर्च कर पता चला कि करीना (Kareena) ने जो स्कर्ट पहनी है वो जिमर्मेन ब्रांड की है. इसकी कीमत करीब 39,500 रुपये है.

ये स्कर्ट साइड पॉकेट और साइड में बटन एक्सेंट के संग आती है. वैसे तो इस स्कर्ट की रियल प्राइज 43,999 रुपये है. लेकिन फिलहाल इस पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है. इससे पहले करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 26 फरवरी को अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुबह के लुक की एक झलक शेयर की थी. उस तस्वीर में करीना (Kareena) को नो मेकअप लुक में देखा गया था. फोटो में करीना ब्लैक कलर की टी-शर्ट के संग बाल्मेन पेरिस ब्रांड की टोपी पहने दिखाई दी थीं.

Related Articles

Back to top button