ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
उत्तरप्रदेश

किसानों, मजदूरों की एकजुटता लायेगी बदलाव- दिवान चन्द पटेल

बस्ती । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव एवं मुण्डेरवा गन्ना समिति के निवर्तमान चेयरमैन दिवान चन्द पटेल ने पूर्वान्चल के किसानों, मजदूरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत, प्रवक्ता राकेश टिकैत के आवाहन पर बदलाव के लिये मतदान किया।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दिवान चन्द पटेल ने कहा कि भाकियू ने बदलाव का आवाहन करते हुये भाजपा को सबक सिखाने का आवाहन किसानों, मजदूरो, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गो से किया था। बस्ती मण्डल में 3 मार्च को मतदान के दिन बूथों पर बदलाव का असर दिखा और किसानों, मजदूरों के मुद्दे हाबी रहे। कहा कि भाकियू का आन्दोलन थमने वाला नहीं है, यदि आश्वासन के अनुरूप दो माह के भीतर गोविन्दनगर सुगर मिल पर गन्ना किसानों, श्रमिकों का लगभग 62 करोड रूपया व्याज समेत भुगतान न हुआ तो भााकियू आन्दोलन छेड़ेगी।
भाकियू प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल ने कहा कि मतदान के दौरान दिल्ली की सरहद पर 13 माह तक चले आन्दोलन की गूंज रही और लगभग 700 किसानों की शहादत और भाजपा के जुल्म को याद कर लोगों ने मतदान किया। दावा किया कि 10 मार्च को तस्वीर साफ हो जायेगी। मंहगाई, बेरोजगारी, छुट्टा पशुओं, भ्रष्टाचार, उत्पीडन आदि के मुददों ने लोगों को बदलाव के लिये मतदान हेतु प्रेंरित किया। इसका असर बूथों पर साफ दिखाई पड़ा।

Related Articles

Back to top button