ब्रेकिंग
भारत की इकोनॉमी का इंजन बना गुजरात: राजकोट में बोले PM मोदी— 'ग्लोबल पार्टनरशिप का नया गेटवे है यह र... भारत की सड़कों पर लिखा गया इतिहास: NHAI का डबल धमाका, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ दुनिया में लहराया प... वाराणसी में मनरेगा आंदोलन पर 'खाकी' का प्रहार: छात्रों पर जमकर चली लाठियां, संग्राम में तब्दील हुआ प... अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: काली कमाई के खेल का होगा पर्दाफाश, PMLA के तहत केस की तै... "देवरिया में गरजा बाबा का बुलडोजर: अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, हटाई गई अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार सावधान! फर्जी ऐप के मायाजाल में फंसा ITBP का जवान, ग्रेटर नोएडा में लगा 51 लाख का चूना "आतंकियों की 'आसमानी' साजिश बेनकाब: जम्मू में सेना ने पकड़ा सैटेलाइट सिग्नल, आतंकियों के हाथ लगा हाई... हाथों में चूड़ियाँ और माथे पर तिलक: इटली की गोरी पर चढ़ा शिव भक्ति का खुमार, संगम तट पर बनीं आकर्षण का... "दिल्ली बनी 'कोल्ड चैंबर': 3 डिग्री तक गिरा तापमान, जमा देने वाली ठंड से कांपी राजधानी "दरिंदगी की सारी हदें पार: पिता ने गर्लफ्रेंड का कत्ल कर उसका मांस खाया, बेटी के खुलासे से दुनिया दं...
लाइफ स्टाइल

प्यार की सुरंग से लेकर किलों तक मशहूर है यूक्रेन

इस वक्त यूक्रेन में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। यहां हर कोई अपनी और अपने परिवार की जान बचाने के लिए देश छोड़कर जा रहा है। यूक्रेन से लगातार तबाही की तस्वीरें आ रही हैं। जिसकी वजह से पूरी दुनिया सोच में पड़ गई है, लेकिन यूक्रेन सिर्फ इस युद्ध की वजह से नहीं जाना जाता, ऐसी कई दिलचस्प बातें हैं, जिसकी वजह से यह देश चर्चा में बना रहता है। जिनमें से एक यहां के खूबसूरत शहर हैं।

ल्वीव  :  मोहक सड़कों और सुंदर वास्तुकलाओं वाला एक आकर्षक शहर, ल्विव की सुंदरता कुछ अलग है। यह यूक्रेन का शीर्ष पर्यटक आकर्षण है।

प्रिमोर्स्की बुलेवार्ड  : ओडेसा पेस्टल रंग की इमारतें आपके दिमाग़ में एक बस जाएंगी, यह नज़ारा आप शायद ही कभी भुला पाएं। प्रिमोर्स्की बुलेवार्ड एक प्रतिष्ठित जगह है, जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए।

पुश्किन स्मारक :  ओडेसा शहर में एक खज़ाना एलेक्जेंड्रा पुश्किन को समर्पित है, जिसे रूस के महानतम साहित्यकारों में से एक माना जाता है।

सूरजमुखी के खेत  :  सूरजमुखी के खेत घूमने का सबसे अच्छा समय मध्य जुलाई और मध्य अगस्त के बीच है। यूक्रेन एक ऐसा देश जहां इस तरह के खेत कई मिल जाएंगे।

बुकोवेल :यूक्रेन का खूबसूरत स्की रिसॉर्ट इसके सबसे बड़े आकर्षणों में से एक है। यह शुरुआती और कुछ साल के एक्सपीरिएंस वाले स्कीयर के लिए उपयुक्त है।

कामियानेट्स-पोडिल्स्की कासल :  एक ऐतिहासिक महल, कामियानेट्स-पोडिल्स्की कासल ज़रूर देखना चाहिए। 14वीं शताब्दी का यह महल खूबसूरती का नमूना है।

कीव : यूक्रेन की खूबसूरत राजधानी, कीव यहां का प्रमुख आकर्षण है। कीव अद्भुत है, यहां आपको कई कैफे, कला संस्कृति और पूरी रात पार्टी करने के लिए जगह मिल जाएंगी।

प्यार की सुरंग :  प्यार की सुरंग यानी टनल ऑफ लव क्लेवन शहर के बिल्कुल बाहर है, यह कपल्स के बीच बेहद पॉपुलर जगह है। पेड़ों की शाखाओं से बनी यह सुरंग आपको मंत्रमुग्ध कर देने वाली है।

ओदेसा केटाकॉम्बस  : एक अनोखा अंडरग्राउंड रास्ता, जो आपको चकित कर देता है। दुनिया में इस तरह के तहख़ाने बहुत ज़्यादा नहीं हैं, इसलिए बेहतर है कि आप इसे ज़रूर देखें!

Related Articles

Back to top button