ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भाजपा विधायकों ने की NCP नेता नवाब मलिक के इस्‍तीफे की मांग

मुंबई । महाराष्ट्र भाजपा विधायक विधानसभा  की सीढ़ियों पर राकांपा नेता नवाब मलिक  के इस्तीफे की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि राकांपा नेता नवाब मलिक को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले  में 7 मार्च तक ईडी  ने हिरासत में रखा हुआ है। गौरतलब है कि  नवाब मलिक की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पीएमएलए की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को नवाब मलिक की प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है। यह मामला दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

बता दें कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय ने 23 फरवरी को दाऊद इब्राहिम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद विशेष अदालत ने उसे 3 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। गुरुवार को अदालत ने नवाब मलिक की हिरासत 7 मार्च तक बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button