ब्रेकिंग
Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प... Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस...
खेल

मैरीकॉम ने लिया बड़ा फैसला, एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में नहीं लेंगी हिस्सा

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने बड़ा फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि वह इस साल होने वाली आईबीए महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगी। सोमवार को इन खेलों के लिए ट्रायल्स शुरू होने वाले हैं और मैरीकॉम ने फैसला किया है कि वह इन ट्रॉयल्स में हिस्सा नहीं लेंगी। वह चाहती हैं कि युवा खिलाड़ियों को अब मौका मिलेगा।

वर्ल्ड चैंपियनशिप्स के लिए 12 कैटेगरी के ट्रायल सोमवार से बुधवार के बीच आयोजित होंगे। इसके साथ ही एशियन गेम्स की कैटेगरी के ट्रायल्स भी होंगे। 51 किग्रा और 69 किग्रा की वैट केटेगरी वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होती हैं। ऐसे में इन कैटेगरी के लिए 11 से 14 मार्च के बीच अलग से ट्रायल होंगे। ऐसे में इस कैटेगरी के खिलाड़ियों को और मौका मिलेगा। आईबीए महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप छह से 21 मई में इस्तानबुल की राजधानी तुर्की में होगी। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स बर्मिंघम में होंगे।

बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को दिए बयान में मैरीकॉम ने कहा, ‘मैं एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियशिप में हिस्सा नहीं लूंगी। मैं चाहती हूं कि नई पीढ़ी आगे आए और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेकर एक्सपोजर हासिल करे। मैं फिलहाल कॉमनवेल्थ गेम्स पर ध्यान देना चाहती हूं; मैरीकॉम के इस फैसले पर बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने कहा, ‘मैरीकॉम पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय के लिए भारतीय बॉक्सिंग का चेहरा रही हैं। उन्होंने देश भर में कई बॉक्सर्स और को प्रेरित किया है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और इस मौके का फायदा युवाओं को देंगे। मैरीकॉम को कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के लिए शुभकामनाए दी।’

Related Articles

Back to top button