ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News Today: कूनो के बाद गांधीसागर बना चीतों का नया ठिकाना; मुख्यमंत्री मोहन यादव ने द... Haryana Industrial CLU Rules: कम चौड़ाई वाले रास्तों की समस्या होगी दूर, जानिए सेल्फ-मेड पंचायती रास... Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट...
मनोरंजन

प्रियंका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की देसी पोहा की प्लेट 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने हालिया इंस्टाग्राम हैंडल पर देसी पोहा की प्लेट शेयर कर दी, जिसमें प्रियंका ने बताया है कि उन्हें अमेरिका में अपने घर मुबंई की याद आ गई। प्रियंका , अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से ‘पोहे’ से भरी प्लेट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं – “एलए में ‘पोहा’, जिससे मुझे मुंबई की याद दिला दी,” इसके साथ ही हाथ जोड़े और रेड हार्ट इमोजी के साथ उस रेस्टोंरेट का थैंक्यू कहा है, जहां से उनका पोहा आया है।

मालूम हो कि देसी गर्ल को इंडियन फूड बेहद पंसद है। खास कर जब बात अचार और करी की होती है तो प्रियंका चोपड़ा का मुंह पानी से भर जाता है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने एक हालिया पोस्ट में इस बारें में बताया था। उन्होंने ये भी बताया था कि न्यूयॉर्क में बना ‘सोना’ नाम का उनका अपना रेस्टोरेंट भी है।जहां वह अक्सर देसी डिश के लुफ्त लेती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ यहां खाना खाने पहुंचे थीं। इस दौरान निक के भाई केविन भी उनके साथ दिखाई दिए। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं। प्रियंका चोपड़ा का ये रेस्टोरेंट एकदम देसी है। जिसमें भारतीयों के फेवरेट फूड सर्व किए जाते हैं। गोलगप्पे से लेकर वड़ा पाव, डोसा समोसा, कुल्चा सब इसके मेन्यू में हैं।अगर आप न्यूयॉर्क में तो कम से कम खाने के लिए इंडिया का मिस नहीं करना पड़ेगा।

मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने सोशल हैंडल से अपने डेली रूटिन से लेकर अपने नए प्रोजेक्ट और पर्सनल लाइफ की बातों को फैन्स के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं। प्रियंका भले ही इन दिनों अपने पति अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अमेरिका में हैं, लेकिन फैन्स उनके बारें में हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। इसलिए एक्ट्रेस अपने चाहने वालों का दिन बनाने के लिए हर रोज कोई न कोई पोस्ट शेयर कर उन्हें खुश कर दिया करती हैं।

Related Articles

Back to top button