ब्रेकिंग
IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी'
मनोरंजन

शनाया के साथ बेधड़क में रोमांस करेंगे लक्ष्य

मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर की बेधडक में लक्ष्य लालवानी के बालीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। लक्ष्य का विवादों से पुराना नाता रहा है1 बेधडक में संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ वह रोमांस करते नजर आएंगे। सबसे पहले बात करते हैं ‘बेधड़क’ की तो इसे ‘धड़क’ और ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां’ जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके डायरेक्टर शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। धर्मा प्रॉडक्शन की ‘बेधड़क’ में शनाया कपूर ‘निर्मित’, गुरु फतेही पीरजादा ‘अंगद’ और लक्ष्य ‘करण’ का रोल निभाते हुए नजर आएंगे।

फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी मेकर्स ने रिलीज कर दिया है जिसे देख ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ जैसी फ्रेंचाइजी फिल्म की याद आती है। लक्ष्य लालवानी टीवी का बड़ा चेहरा रहे हैं। वह ‘पोरस’, ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘परदेस में है मेरा दिल’ और ‘अधूरी कहानी हमारी’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं, उनके दोनों शो को फैंस का खूब प्यार मिला था। अब बॉलिवुड में वह करण जौहर की फिल्म से कदम रखने जा रहे हैं। इससे पहले लक्ष्य लालवानी को करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन प्रोफेशनल कारणों की वजह से फिलहाल ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई और लक्ष्य को धर्मा प्रॉडक्शन ने अब नया मौका दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई दिल्ली के रहने वाले लक्ष्य का निक नेम राजवीर है। उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई की और उन्हें गेमिंग-ट्रेवलिंग का काफी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लक्ष्य लालवानी का विवाद उनकी को-स्टार महिमा मकवाना को लेकर हुआ था। दोनों ने ‘अधूरी कहानी हमारी’ सीरियल में साथ में काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक होली पार्टी के दौरान महिमा ने कथिततौर पर ऐक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था। ये मामला खूब गरमाया था।

इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए उस समय लक्ष्य ने कहा था कि ”इस मामले को बेवजह तूल दी जा रही है। ऐसा कुछ भी हमारे बीच नहीं हुआ था। वह मेरे चेहरे पर रंग लगाते समय एक्साइटेड हो गईं थीं और इस वजह से मेरे चश्मा नीचे गिर गया था। मैंने भी रिएक्ट नहीं किया क्योंकि ये उनसे अनजाने में हुआ था।” ‘अंतिम’ फिल्म के प्रमोशन में महिमा ने इस विवाद पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि, ”न जाने ये अफवाहे कहां से आती हैं। हम दोनों के बीच में कुछ ऐसा नहीं है। वह काफी मेहनती हैं। उन्होंने मुझे अंतिम के लिए विश किया और मैंने भी उन्हें अपकमिंग फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दी थीं।” लक्ष्य लालवानी का नाम रश्मि देसाई और अदिति गुप्ता जैसी स्टार्स के साथ जुड़ चुका है।

Related Articles

Back to top button