ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
महाराष्ट्र

मुंबई में बीजेपी विधायक अमित साटम ने लगाए शिवसेना पर गंभीर आरोप

महाराष्ट्र की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीजेपी विधायक अमित साटम ने आदित्य ठाकरे और शिवसेना द्वारा चलाए जा रहे बीएमसी पर प्रोजेक्ट अफ़ेक्टेड लोगों के घरों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस दौरान उनका कहना हैं यहां लोगों को सामने रखकर ऐसी योजना नहीं बनाई गई, लेकिन किसी एक बिल्डर को सामने रखकर ये प्रोजेक्ट दिया गया हैं । जहां पर प्रोजेक्ट अफ़ेक्टेड लोगों के लिए बीएमसी ने तक़रीबन 529 घर एक प्राइवट बिल्डर से लेने का एक प्रस्ताव पारित किया हैं।

बीजेपी विधायक अमिता साटम ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीएमसी के स्टैंडिंग कमिटी में ये प्रपोज़ल पास किया गया जिसमें क्लासिक बिल्डर से 52000 रुपए प्रति स्क्ववायर फ़ीट के हिसाब से घर लेने की योजना हैं। जिसका मतलब 300 स्क्ववायर फ़ीट का एक घर ₹1।57 करोड़ रुपए में खरीदेंगे। उन्होंने कहा कि यही घर इससे पहले 17 लाख रुपए में ख़रीदे जाते थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सरासर 600 करोड़ का एक बिल्डर को फ़ायदा देने का प्रयास आदित्य ठाकरे का हैं। ऐसा आरोप अमित साटम ने लगाया हैं ।

बीजेपी विधायक साटम के अनुसार ये टैक्स अदा करने वाले मुंबई करो के साथ धोखा हैं। इसके अलावा उनके पैसे की लूट की जा रही हैं । साटम ने आगे ये भी कहा कि अगर ये प्रपोज़ल बीएमसी रद्द नहीं करती तो हम इसके ख़िलाफ़ कोर्ट में जाएंगे। उन्होंने शिवसेना पर चुटकी लेते हुए कहा कि जब शिवसेना के ख़िलाफ़ कभी कोई भी इंक्वरी लगायी गई है, तब-तब उन्होंने विक्टिम कार्ड खेला हैं। चाहे ED हो आयकर विभाग हो जब कभी इनकी इंक्वरी करते है, तब मराठी मानूसपर ये अन्याय हैं ऐसा रोते हैं। लेकिन हम इनका दोगलापन लोगों के सामने लाएंगे। बाकी बैठक में इसके पीछे का मकसद मुंबईवासियों को जितना हो सके उतना पैसा बर्बाद करने की कोशिश करना है। उन्होंने कहा कि मुंबई नगर निगम में पिछले 25 वर्षों में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भ्रष्टाचार हुआ है।

Related Articles

Back to top button