ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

रिषभ पंत व हनुमा विहारी के अर्धशतक से भारत का स्कोर 6 विकेट पर 357 रन

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 353 रन बना लिए हैं। रिषभ पंत 96 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पंत को लकमल ने बोल्ड किया। इस वक्त क्रीज पर जडेजा 35 रन जबकि अश्विन 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही और कप्तान रोहित शर्मा ने मयंक अग्रवाल के साथ पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को लाहिरू कुमारा ने रोहित शर्मा को 29 रन पर आउट करके तोड़ दिया। इसके बाद भारत ने अपना दूसरा विकेट मयंक अग्रवाल के तौर पर गंवाया जिन्हें 33 रन के स्कोर पर लसिथ एम्बुलडेनिया ने पगबाधा आउट कर दिया। विराट कोहली ने अपने 100वें टेस्ट मैच की पहली पारी में 45 रन बनाए और एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। हनुमा विहारी ने 58 रन की पारी खेली और वो विश्वा फर्नांडो की गेंद पर आउट हुए। भारत का 5वां विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा जो 27 रन बनाकर डी सिल्वा की गेंद पर आउट हुए। भारत को छठा झटका रिषभ पंत के रूप में लगा। पंत 96 के स्कोर पर लकमल का शिकार बने।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, पथुम निसानका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडो, लसिथ एम्बुलडेनिया, लाहिरू कुमारा।

Related Articles

Back to top button