ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
खेल

यूथ मुक्केबाजी में कृष पाल और रवि सेमीफाइनल में पहुंचे

चंडीगढ़ के कृष ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के रोबर्ट जामेरो को 4-1 से और रवि ने थाईलैंड के अफिचिट चाएमडी को 3-2 से शिकस्त दी। भारत के कृष पाल (46 किग्रा) और रवि सैनी (48 किग्रा) ने रविवार को जोर्डन के अम्मान में चल रही 2022 एएसबीसी एशियाई युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

शनिवार की रात रेणु (52 किग्रा), प्राची (57 किग्रा) और रवीना (63 किग्रा) ने अंतिम चार के अपने वर्ग के मैचों में आसान जीत से युवा महिला सेमीफाइनल में जगह बनाई। युवा पुरुष वर्ग में दीपक (75 किग्रा) ने संयुक्त अरब अमीरात के खालिद अलकुर्दी पर 5-0 की आसान जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि आशीष हुड्डा, रॉकी चौधरी और जसकरण सिंह का अभियान अंतिम आठ में मिली हार के बाद समाप्त हो गया।

Related Articles

Back to top button