ब्रेकिंग
Leopard Attack in Maharashtra: बिजली कटते ही गन्ने के खेत में छिपे तेंदुए ने बोला हमला, मासूम बच्चे ... Viral Video from Bihar: भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में स्नैचर की करतूत, यात्रियों ने पकड़ा तो जान की ... Police Headquarters Ranchi: कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और हार्ट सर्जरी के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत, ... Khunti Sadar Hospital: इलाज के दौरान मजदूर की मौत से शोक, ठेकेदार और परिजनों ने दी घटना की जानकारी Ganga Erosion in Sahibganj: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर बह रही गंगा, रेलवे ट्रैक और नदी के बीच की द... Kanker News: उत्तर बस्तर कांकेर में वन्यजीवों की दस्तक, शहर के मठ में दिखा तेंदुआ तो पानी की टंकी पर... Archaeological Circuit in MP: एरण, ओरछा, सांची और भोजपुर को एक सूत्र में पिरोने की तैयारी, देशी-विदे... Train Timings 2026: 5 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी वलसाड-दानापुर स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल और... Teacher Promotion in MP: शिक्षकों को करना होगा थोड़ा और इंतजार, पात्रता परीक्षा के बाद करीब 30 हजार ... Gwalior News: पड़ाव थाने के सामने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकान में घुसकर मिठाई विक्रेता को मार...
मनोरंजन

ईशा कंसारा ने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ अमित भावसागर से की सगाई

जिंदगी घर आना फेम टेलीविजन एक्ट्रेस ईशा कंसारा ने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ अमित भावसागर से सगाई कर ली है। सिद्धार्थ म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। दोनों ने चार मार्च को सगाई की है। वहीं ईशा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को सगाई की जानकारी दी। सगाई के दौरान सिद्धार्थ ने ट्रेडिशनल सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था। जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
ईशा ने पेस्टल शेड का लहंगा पहना था। ईशा और सिद्धार्थ एक दूसरे के साथ खूबसूरत लग रहे थे। ईशा की तस्वीरें सामने आने के बाद टेलीविजन से जुड़े लोगों ने कपल को शुभकामनाएं दीं। वत्सल सेठ, दिशा परमार और जानकी मेहता जैसे कई सेलिब्रिटीज ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। ईशा के पोस्ट पर उनके फैंस बधाई दे रहे हैं। वहींं सोशल मीडिया यूजर ने कहा कि अब दोनों जल्दी शादी कर लो।

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए ईशा ने लिखा ‘देखो हमने क्या किया!’ वहीं सिद्धार्थ ने कहा कि दोनों का साथ हमेशा रहने वाला है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने ‘मस्त मगन’ गाने का कवर वर्जन गाया है। वीडियो पर उन्होंने कैप्शन दिया कि ‘लाइफ टाइम वाला कोलैब है ना?’ जवाब में, ईशा ने लिखा, “इससे बेहतर कोलैब डील कभी नहीं मिली @musicwaala आई लव यू!’

ईशा कंसारा ने परिवार के साथ तस्वीर भी साझा की है। जिसमें उन्होंने लिखा कि सिद्धार्थ से पहले उन्हें उनके परिवार से प्यार हो गया था। वहीं शादी के अफवाहों पर ईशा ने ब्रेक लगाते हुए कहा कि नहीं हमने अभी शादी नहीं की है। उन्होंने कहा हम दोनों ने सगाई शानदार तरीके से की है। हम थोड़े उत्साही हैं, हम सगाई भी शादी जैसे करते हैं।

Related Articles

Back to top button