ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर लगी आग, दो कोच हुए पूरी तरह जलकर राख

नई दिल्ली| सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर में मेरठ के दौराला स्टेशन पर शनिवार सुबह अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। रेलवे के अनुसार इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के दौराला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आग लगने से हाहाकार मच गया। अचानक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लगने की जानकारी सामने आई। हालांकि यात्रियों ने समय रहते ही ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाई ली।

ट्रेन से निकलने वाले धुआं और आग की लपटों के चलते इस दौरान स्टेशन के आसपास पूरी अफरी-तफरी मच गई। आग लगने पर तुरंत ही यात्रियों ने अन्य कोच से बाहर निकलना शुरू कर दिया। हालांकि, कोच में आग पूरी तरह फैल गयी थी। आग लगने की वजह से यात्री अपनी सुरक्षा के लिए दौड़भाग करने लगे। कुछ यात्रियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। तेजी से भड़कती हुई आग और धुएं की वजह से यात्रियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारियों के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट होने से कोच में आग लगी है। गनीमत यह रही कि ट्रेन दौराला स्टेशन पर खड़ी थी। अगर चलती ट्रेन में आग लगती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये हादसा शनिवार सुबह करीब 7.10 बजे का बताया जा रहा है उस समय पैसेंजर ट्रेन दौराला स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान कोच में आग लग गई। रोजाना की तरह दैनिक यात्री ट्रेन आने का इंतजार कर रहे थे। इस ट्रेन से काफी संख्या में दिल्ली के नौकरीपेशा यात्री काफी संख्या में सफर करते है। बताया गया कि दो कोच पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

Related Articles

Back to top button