ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
देश

5 राज्यों का Exit Poll आज शाम होगा जारी, जानिए INSIDE स्टोरी

Exit Poll For Assembly Election 2022: वैसे तो 5 राज्यों के विधान सभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे लेकिन उससे पहले ही आज शाम को एग्जिट पोल जारी कर दिए जाएंगे, जिनमें चुनाव में किसकी जीत होगी इसका अनुमान लगाया जाएगा.

नई दिल्ली: आज (7 मार्च को) शाम 7 बजे कई एजेंसियां पांच राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव (Assembly Election) का EXIT POLL जारी करेंगी, जिसमें अनुमान लगाया जाएगा कि उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), पंजाब (Punjab), उत्तराखंड (Uttarakhand), मणिपुर (Manipur) और गोवा (Goa) में किसकी सरकार बनेगी? हालांकि चुनाव आयोग (EC) विधान सभा चुनाव के नतीजों की घोषणा 10 मार्च को करेगा और वही इकलौते और आखिरी परिणाम होंगे. ऐसे में सवाल उठता है कि EXIT POLL कैसे तैयार किए

कैसे तैयार किए जाते हैं EXIT POLL?

बता दें कि पोलिंग बूथ से निकल रहे वोटर्स से पूछा जाता है कि उन्होंने वोट किसको दिया है और उनकी राय के आधार पर EXIT POLL तैयार किए जाते हैं. वोटिंग को लेकर सवाल वोटर से पोलिंग बूथ से निकलते वक्त पूछा जाता है इसीलिए इसे EXIT POLL कहते हैं.

EXIT POLL से क्या मालूम होता है?

माना जाता है कि वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ से निकलते वक्त वोटर सच बोलता है और इसी वजह से EXIT POLL के सटीक होने की संभावना ज्यादा होती है. पोलिंग बूथ से निकले वोटर्स से पूछे गए सवालों के आधार पर EXIT POLL तैयार किए जाते हैं

EXIT POLL कौन कराता है?

EXIT POLL प्राइवेट सर्वे कंपनी और मीडिया संस्थान कराते हैं. सरकारी एजेंसियां ऐसी किसी भी तरह की गतिविधि में भाग नहीं लेती हैं.

EXIT POLL और परिणाम में क्या है कोई संबंध?

EXIT POLL का नतीजों से कोई संबंध नहीं होता है. चुनाव आयोग आधिकारिक रूप से नतीजों की घोषणा करता है. चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए गए परिणाम ही इकलौते और अंतिम होते हैं.

Related Articles

Back to top button