ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

ट्रक बाइक की टक्कर में एक युवक जला जिंदा

हरियाणा । चरखी दादरी से एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दादरी-दिल्ली नेशनल हाइवे 334वीं पर गांव मोरवाला में पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार देर रात एक हाइवा ट्रक व बाइक में आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार गांव झींझर निवासी करीब 30 वर्षीय राजेश दादरी में रिलायंस कंपनी में काम करता था। शुक्रवार को वह किसी कार्य के चलते झज्जर जिले के गांव दादरी तोए में गया था।

वहां से बाइक पर वापिस आते समय देर रात करीब साढ़े 12 बजे जब वह दादरी-दिल्ली नेशनल हाइवे 334बी पर गांव मोरवाला में पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो सामने से आ रहे एक हाइवा ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं घटना की जानकारी पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक बाइक सवार युवक की जलने से मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद हाइवा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पाकर इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को दादरी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया गया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

Related Articles

Back to top button