ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
खेल

बेंगलुरु टेस्ट के लिए कुलदीप यादव को टीम से किया बाहर

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु में खेलना है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को भारतीय टेस्ट टीम के बाहर कर दिया गया है। कुलदीप यादव की जगह टेस्ट टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया गया है जो अब पूरी तरह से फिट हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप यादव को बाहर करने का फैसला इस वजह से लिया क्योंकि अक्षर पटेल फिट हो गए हैं। अक्षर पटेल टीम इंडिया के साथ मोहाली में ही जुड़ गए थे। भारत ने मोहाली टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 222 रन से हराया था।

अक्षर पटेल की बात करें तो वो इंजरी की वजह से काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे और वो साउथ अफ्रीका टूर पर टीम इंडिया के साथ नहीं जा पाए थे। इसके बाद वो वेस्टइंडीज के खिलाफ भी नहीं खेल पाए थे साथ ही वो श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। अब पूरी तरह से फिट हो चुके अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी नहीं खेल पाए थे। भारतीय टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टीम में तीन बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत नहीं है। रवींद्र जडेजा टीम में पहले से ही हैं और अक्षर के आने से दो बाएं हाथ के स्पिनर हो जाएंगे। वहीं आर अश्विन और जयंत यादव भी पहले से ही टीम में हैं।

Related Articles

Back to top button