ब्रेकिंग
ऐतिहासिक धार भोजशाला की मां वाग्देवी प्रतिमा की भारत वापसी अंतिम चरण में, लंदन से जल्द लौटेगी मूर्ति भोपाल में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला मास्टरमाइंड समेत 4... इंदौर में फर्जी आधार कार्ड बनाकर नाबालिगों की शादी कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार दतिया उपचुनाव में करारी हार के बाद बीजेपी का कड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित पूरा जिला संगठन तत्काल प्रभ... JPSC परीक्षा धांधली में बड़ा खुलासा: 14 गिरफ्तारियों से खुलीं 3 परतें, CID जांच के दायरे में JPSC अध... Maharashtra CCMP Row: होम्योपैथी डॉक्टरों के पंजीकरण पर बढ़ा विवाद, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित मुजफ्फरपुर रेड लाइट एरिया में सनसनी: लखनऊ की 22 वर्षीय डांसर का फंदे से लटका मिला शव, FSL टीम जांच म... श्रीलंका में भारत का पहला अभ्यास सत्र: हेड कोच गंभीर ने फील्डिंग पर दिया जोर, जानिए क्यों सिरदर्द बन... नमित मल्होत्रा की 'रामायण' में माता सीता के लुक पर विवाद, साई पल्लवी के समर्थन में उतरीं अभिनेत्री स... ब्रिटेन की राजनीति में बढ़ेगा मुसलमानों का दबदबा! 2029 के चुनाव में 78 से ज्यादा सीटों पर मुस्लिम वो...
देश

इन 4 राशि वालों की किस्‍मत बदलने वाले हैं ‘राहु’, वजह जानकर फूले नहीं समाएंगे!

राहु को ज्‍योतिष में क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन वे शुभ फल भी देते हैं. इस साल होने जा रहा राहु का गोचर 4 राशि वालों के लिए किस्‍मत बदलने वाला साबित हो सकता है.

नई दिल्‍ली: ज्‍योतिष शास्‍त्र में राहु को पापी और क्रूर ग्रह माना गया है. इसका बुरा असर जिंदगी में कई मुसीबतें लाता है. कुंडली में राहु की बुरी स्थिति कठोर वाणी, त्वचा के रोग, गंभीर बीमारी का शिकार बनाता है. हालांकि यह धार्मिक यात्राओं और राजनीति का भी कारक है. आमतौर पर राहु को लेकर लोगों के मन में शनि जैसी डर की भावना रहती है. जबकि ऐसा नहीं है कि राहु हमेशा अशुभ फल ही देते हैं. वे शुभ फल भी देते हैं. धीमी चाल चलने वाले राहु देव 18 महीने बाद 12 जुलाई, 2022 को अपनी राशि बदलने जा रहे हैं. राहु का यह राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा.

इन राशियों को होगा तगड़ा लाभ

मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों को राहु का गोचर मेहनत का पूरा फल दिलाएगा. खासतौर पर प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. कारोबारियों के लिए भी अच्‍छा समय है. निवेश करना लाभ देगा.

कर्क (Cancer): कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर खूब धन लाभ कराएगा. उनकी आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. हर काम में तारीफ मिलेगी. कारोबार में तेजी आएगी. निवेश के लिए यह समय अच्‍छा है.

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए राहु का राशि परिवर्तन पैसा कमाने के कई मौके ला रहा है. इस समय में जमकर पैसे कमाएंगे और बड़ी बचत भी करेंगे. जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अच्‍छा रहेगा. निवेश में तगड़ा फायदा होगा. प्रमोशन के प्रबल योग हैं.

कुंभ (Aquarius): कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर खूब लाभ कराएगा. आय बढ़ेगी. व्‍यापारियों को बड़े मुनाफे होंगे. इतना पैसा कमाएंगे कि तगड़ा बैंक बैलेंस बनाने में कामयाब रहेंगे. निवेश, शेयर मार्केट से लाभ होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.)

Related Articles

Back to top button