ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

असम में सक्रिय हैं कई जिहादी आतंकी मॉड्यूल: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

नई दिल्ली । असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने  कहा कि असम में कई जिहादी आतंकी मॉड्यूल अभी भी सक्रिय हैं और राज्य पुलिस इन आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के लिए काम कर रही है। इससे पहले शनिवार को, असम पुलिस ने भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस) से संबद्ध बांग्लादेश के एक महत्वपूर्ण जिहादी संगठन से जुड़े एक बांग्लादेशी नागरिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के अरैहाजार थाना क्षेत्र के अतदी गांव के रहने वाले मोहम्मद सुमन उर्फ सैफुल इस्लाम उर्फ हारून राशिद ढकलियापारा, असम के बारपेटा जिले के कलगछिया थाने के बालपाथर गांव के खैरुल इस्लाम, बादशाह सुलेमान खान और बारपेटा जिले के कलगछिया थाना अंतर्गत खरबली गांव के नौशाद अली और बारपेटा जिले के हाउली थाना अंतर्गत ढकलियापारा गांव के तैमूर रहमान खान के रूप में हुई है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पकड़े गए जिहादियों से पूछताछ के दौरान जो जानकारी सामने आई है, उससे पता चलता है कि निकट भविष्य में यह असम के लिए एक बड़ा खतरा लेकर आया है। शनिवार को असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि अभी तक की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैफुल इस्ला उर्फ हारुन राशिद उर्फ मोहम्मद सुमन जो बांग्लादेश का नागरिक है और अवैध रूप से भारत में घुसकर ढकलियापारा मस्जिद में शिक्षक के रूप में कार्यरत था।

Related Articles

Back to top button