ब्रेकिंग
मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा प्रतापगढ़: शादी का झांसा देकर एक साल तक शोषण करने वाला दरोगा निलंबित राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर राज ठाकरे का बड़ा हमला, सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल बरेली: पत्नी और प्रेमी ने पति को पीटा, खौलता तेल डालकर पैर झुलसाया जयपुर में दर्दनाक हादसा: कार में सोए रेजिडेंट डॉक्टर की दम घुटने से मौत
व्यापार

चालू वित्त वर्ष में अमूल को कारोबार 18 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली। अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाली भारत की अग्रणी डेयरी सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने कहा कि बेहतर मांग के चलते चालू वित्त वर्ष में कारोबार में 18 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है और यह 46,000 करोड़ रुपए के करीब रह सकता है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) ने कोविड-19 महामारी के बीच वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान दो प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ 39,200 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। उन्होंने कहा कि मक्खन, आइसक्रीम, दूध जैसे सभी उत्पादों की मांग में सुधार हुआ है। मात्रा के लिहाज से भी वृद्धि करीब 15 फीसदी रहेगी। पिछले वित्त वर्ष में जीसीएमएमएफ के कारोबार में मामूली वृद्धि हुई थी। इस दौरान कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण आइसक्रीम की बिक्री में 35 प्रतिशत की गिरावट आई थी। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्था प्रतिदिन 150 लाख लीटर दूध बेचती है, जिसमें गुजरात लगभग 60 लाख लीटर, दिल्ली-एनसीआर 37 लाख लीटर और महाराष्ट्र 20 लाख लीटर का योगदान देता है। अमूल पंजाब, उत्तर प्रदेश और कोलकाता में भी दूध बेचती है। अमूल ने चालू वित्त वर्ष में दूध की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी की है।

Related Articles

Back to top button