ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

बच्चों के फ्यूचर को सुरक्षित रखने के लिए खुलवाएं PPF अकाउंट, ये हैं खाते से जुड़े नियम और फायदे

नाबालिग पीपीएफ खाते में आप हर साल कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. इसके साथ ही इस खाते में ब्याज दर 7.1 प्रतिशत की कंपाउंडिंग के आधार पर मिलती है.

पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) निवेश के सबसे पॉपुलर इन्वेस्टमेंट प्लान (Investment Plan) में से एक है. आजकल लोग इस प्लान में सबसे ज्यादा निवेश करना पसंद करते हैं. इस प्लान में निवेश करने से लोगों को दो तरह के लाभ मिलते हैं. पहला कि इससे रिटर्न बहुत अच्छा मिलता है. वहीं दूसरा फायदा यह होता है कि यह बिल्कुल रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट है. पीपीएफ (PPF) 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी खुलवाया जा सकता है. यह उनके भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करता है

नाबालिक बच्चों के पीपीएफ (PPF Account for Children) खाते खुलवाने को लेकर नियम-आपको बता दें कि अगर किसी कपल को दो बच्चे हैं तो एक बच्चे का पीपीएफ खाता माता तो दूसरा पिता की देखरेख में खोला जा सकता है. दोनों खातों को कोई एक व्यक्ति के देखरेख में नहीं खोला जा सकता है. इसके साथ ही नाबालिग बच्चों के नाम पर खुलने वाला पीपीएफ खाता माइनर अकाउंट के नाम पर खुलता है. इसके साथ ही एक ही बच्चे के नाम पर दो पीपीएफ खाते नहीं हो सकते हैं.

नाबालिक बच्चों के पीपीएफ खाते पर मिलता है इतना लाभ-नाबालिग पीपीएफ खाते में आप हर साल कम से कम 500 रुपये और ज्यादा से ज्यादा 5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. इसके साथ ही इस खाते में ब्याज दर 7.1 प्रतिशत की कंपाउंडिंग के आधार पर मिलती है. इसके साथ ही इस अकाउंट पर आपको 3 साल के बाद इस अकाउंट पर लोन और कुल जमा पैसों का 75 प्रतिशत निकालने की सुविधा भी मिलती है. लेकिन, माता-पिता को यह घोषित करना होगा कि यह पैसे  नाबालिग बच्चों के खर्चे के लिए ही निकाले जा रहे हैं.

इस तरह खोलें पीपीएफ अकाउंट-

पीपीएफ अकाउंट खोलने के लिए आप सबसे पहले अपने घर के पास किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं.पीपीएफ अकाउंट (PPF Account) खोलने के फार्म भरेंइसके बाद फार्म में मांगी गई सभी जानकारी फील कर दें.अपने बच्चे की फोटो, माता/पिता की केवाईसी (KYC), बच्चे का आयु प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड या बर्थ सर्टिफिकेट (Birth Certificate) को जमा कर दें.इसके बाद आपका पीपीएफ अकाउंट खुल जाएगा.

Related Articles

Back to top button