ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
हरियाणा

 सर्च अभियान में बेगना नदी में मिले 16 और बम शैल

हरियाणा के अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान पुलिस को मंगलोर गांव के साथ लगती बेगना नदी से 16 बम शैल मिले हैं। पुलिस ने बम कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को बेगना नदी के साथ लगते गांव मंगलोर के जंगल से 232 बम शैल मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों सहित बम निरोधक टीम को सूचना दी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त बम शैल की जांच करने के बाद उन्हें जंगल में ही सुरक्षित स्थान पर रख दिया था। आर्मी आर्डिनेंस कोर टीम ने शनिवार को बम शैल की जांच की तो जंग के कारण उन पर किसी भी तरह का मार्का नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार से ही मंगलोर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया हुआ था। जिसके चलते एक बार फिर पुलिस को सोमवार को बेगना नदी में 16 बम शैल मिले।

Related Articles

Back to top button