ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मनोरंजन

जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का ट्रेलर हुआ रिलीज

जॉन अब्राहम  की फिल्म अटैक का ट्रेलर रिलीज हो गया है | एक्शन थ्रिलर इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था और अब फाइनली ये रिलीज हो गया है | ट्रेलर में आप देखेंगे कि जॉन एक सोल्जर का किरदार निभा रहे हैं जो आतंकवादियों से ल़डते हैं, लेकिन इस बार उनके पास कुछ शक्तियां हैं | फिल्म को लक्ष्य राज आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं जो 1 अप्रैल को रिलीज होगी | ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत जॉन अब्राहम से होती है जो जिंदगी की फिलोसोफी के बारे में कहते हैं | वह कहते हैं, हमारी जिंदगी के 2 महत्वपूर्ण दिन होते हैं एक जिस दिन हमारा जन्म होता है और दूसरा जिस दिन हमें पता चलता है क्यों | इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड से मिलवाया जाता है जिसे जैकलीन फर्नांडिस ने निभाया है और उनकी मां रत्ना पाठक शाह से |

इसके बाद वह एक लैप में दिखते हैं जिसमें उनकी नसों में एक अलग प्रकार का सिरम डाला जाता है | अब इससे जॉन के अंदर एक अलग ताकत आ जाती है और वह दुश्मनों से लड़ता है |

 बता दें कि अटैक पहले 26 जनवरी को रिलाज होने वाली थी | फिल्म का पहला टीजर पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था | लेकिन कोविड की वजह से फिल्म की रिलीज पोस्टपोन हो गई | इससे पहले साल 2019 में जॉन ने बताया था कि फिल्म 2020 में रिलीज होगी |

बता दें कि अटैक को जॉन अब्राहम के प्रोडक्शन हाउस जे ए एंटरटेनमेंट के तले रिलीज किया जा रहा है | जॉन को लास्ट सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था | फिल्म में जॉन के 3 रोल थे | हालांकि फिल्म को कुछ खास पसंद नहीं किया गया था |

Related Articles

Back to top button