ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

ukraine crisis: रूस ने दी धमकी-अमेरिका और यूरोप ने लगाया प्रतिबंध, तो 300 डॉलर प्रति बैरल पहुंच जाएगा तेल

रूस ने कहा कि अगर पश्चिमी देश रूसी तेल पर प्रतिबंध लगाते हैं, तो रूस जर्मनी के लिए अपनी मुख्य गैस पाइपलाइन को बंद कर देगा। यह जानकारी बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में दी। रूस के उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने चेतावनी दी कि रूसी तेल की अस्वीकृति का वैश्विक बाजार में विनाशकारी परिणाम दिखेंगे, जिससे तेल की कीमतें दोगुनी से अधिक बढ़कर 300 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जाएंगी।

यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के जवाब में रूस को सबक सिखाने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगी रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। जर्मनी और नीदरलैंड ने हालांकि सोमवार को इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। बता दें कि यूरोपीय संघ अपने उपयोग का लगभग गैस का 40 प्रतिशत और तेल का 30 प्रतिशत हिस्सा रूस से खरीदता है। रूस से आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक आपूर्ति का अन्य स्रोत नहीं है।

नोवाक ने कहा कि यूरोपीय बाजार में रूसी तेल का विकल्प जल्दी से खोजना असंभव होगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अन्य स्रोत मिल भी जाते हैं, तो वे काफी महंगा होंगे। बता दें कि रूस प्राकृतिक गैस का दुनिया का शीर्ष उत्पादक और कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। यूक्रेन पश्चिमी देशों से रूस पर इस तरह के प्रतिबंध लगाने के लिए आग्रह कर रहा है।

Related Articles

Back to top button