ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

यूक्रेन में गोली लगने से घायल हरजोत पहुंचे दिल्ली

यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान गोली लगने से घायल हुए दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन निवासी छात्र हरजोत सिंह (31) सोमवार को दिल्ली पहुंच गए। उनके आने की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने आज ट्वीट कर बताया कि सभी 205 भारतीय विद्यार्थियों के साथ वायुसेना का सी-17 हिंडन एयरबेस पर लैंड हो गया जिसमें  हरजोत भी हैं। हरजोत को आगे के इलाज के लिए आर्मी हास्पिटल भेजा गया।

पोलैंड से 200 छात्रों को लेकर सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सोमवार शाम हिंडन एयरबेस पहुंचा। इस विमान में यूक्रेन के कीव में घायल हुए भारतीय हरजोत सिंह को भी पोलैंड से लाया गया। उनको तीन गोलियां लगी थीं। एक गोली उनके पैर, दूसरी घुटने और तीसरी गोली उनके हाथ को चीरते हुए सीने में लगी थी। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह भी विमान में साथ आए। यूक्रेन में फंसे छात्रों को पोलैंड के रास्ते भारत लाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। आपरेशन गंगा के तहत पोलैंड से 200 छात्रों को भारतीय वायुसेना के सी-17 ग्लोबमास्टर विमान की फ्लाइट सोमवार सुबह नौ बजे हिंडन एयरबेस पर पहुंचनी थी, लेकिन किसी कारण से फ्लाइट लेट हो गई। विमान शाम साढ़े छह बजे यहां पहुंचा। इसी विमान में छात्र हरजोत सिंह को वतन वापस लाया गया। फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह छात्रों का हौसला बढ़ाते हुए साथ आए। वह पोलैंड में छात्रों को रेस्क्यू करने की तमाम व्यवस्थाएं संभाल रहे थे। विमान से उतरते ही छात्रों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। छात्रों को बस से उनके घर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button