ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
बिहार

भागलपुर बम विस्फोट के मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में किया सरेंडर, रिमांड पर लेने की तैयारी

भागलपुरः भागलपुर पुलिस और एसआईटी की टीम काजबली चक में हुए धमाके के नामजद आरोपी मास्टरमाइंड मोहम्मद आजाद की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी। इसी बीच सोमवार को आजाद ने भागलपुर व्यवहार न्यायालय के एडीजे 7 आर.के. रैना के कोर्ट में पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए सरेंडर कर दिया।

इसके बाद मोहम्मद आजाद को पुलिस अभिरक्षा में भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले पर भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम ने बताया कि पुलिसिया दबाव के कारण मोहम्मद आजाद ने कोर्ट में सरेंडर किया है। पुलिस द्वारा उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। जो भी भागलपुर में हुए बम विस्फोट कांड में शामिल हैं, उसको चिन्हित कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

बता दें कि भागलपुर के तातारपुर थानाक्षेत्र के काजवलीचक स्थित नवीन आतिशबाज के घर तीन मार्च की रात भीषण विस्फोट हो गया। इस धमाके में चार मकान जमींदोज हो गए और 15 लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button