ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

विधानसभा में फिर उठी राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने की मांग

प्रदेश में राजस्थानी भाषा  को संवैधानिक मान्यता देने की मांग एक बार फिर तूल पकड़ने लगी है |  विधानसभा के बजट सत्र में शिक्षा अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री डॉ |  बीडी कल्ला ने राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया |  शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में शिक्षा की अनुदान मांगों पर बहस के जवाब में राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलवाने की पुरजोर पैरवी करते हुए कहा कि अब तक हमारी भाषा को संवैधानिक मान्यता क्यों नहीं दी गई? बता दें कि कल्ला ने राजस्थानी भाषा में ही पूरा भाषण दिया जो हाल के सालों में ऐसा पहला मौका है जब किसी शिक्षा मंत्री ने राजस्थानी में विधानसभा में पूरा भाषण दिया हो |

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थानी की संवैधानिक मान्यता दिलवाने के लिए हम सबको एक होना पड़ेगा |  उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री के पास जाना चाहिए और उनसे मांग करनी चाहिए कि विधानसभा से सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके भेजने के इतने सालों बाद भी राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल क्यों नहीं किया गया?

Related Articles

Back to top button