ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
मध्यप्रदेश

आखिर केंद्रीय पर्यटन मंत्री को क्यों कहना पड़ा क्या मैं लगाऊं झाड़ू,

ग्वालियर   बेशक शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 22 की तैयारियां चल रही हों। लेकिन ग्वालियर किले पर मानसिंह महल में गंदगी व कचरे को देखकर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा क्या मैं लगाऊं झाड़ू। केंद्रीय मंत्री ने साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई और ग्वालियर फोर्ट पर मौजूद अफसरों को फटकार भी लगाई। केंद्रीय पर्यटन मंत्री शहर में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आए थे। इस दौरान वे ग्वालियर किले पर घूमने पहुंच गए।

किले की खूबसूरती की तारीफ की

पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ग्वालियर किले की खूबसूरती को देखकर काफी प्रशन्न हुए और उन्होंने तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग फालतू ही विदेशों में घूमने जाते हैं। उन्हें अपने देश के पर्यटन स्थलों पर घूमने जाना चाहिए। लोग अपने ही देश के पर्यटन स्थलों पर घूमने जाएं। क्योंकि अपने ही देश में ऐसी पुरासंपदाएं और अन्य चीजें हैं जिनकी तुलना में विदेशों से नहीं की जा सकती। इसलिए लोगों को अपने देश के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए जाना चाहिए।

इसलिए आया मंत्री को गुस्सा

जी किशन रेड्डी केंद्रीय पर्यटन मंत्री हैं और ग्वालियर का किला पर्यटन की द्रष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यहां पर देश और विदेश के काफी सैलानी घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में यदि किले जैसे स्थान पर यदि गंदगी और कचरा रहेगा तो सैलानी क्या सोचेंगे और उनके मन में क्या छवि बनेगी। इसलिए केंद्रीय मंत्री को गुस्सा आया और उन्होंने अफसरों से कहा कि यहां के कचरे को हटाने के लिए वे स्वयं झाडू लगाएं क्या। हालांकि मंत्री की फटकार के दौरान सभी अफसर इधर उधर देखते रहे या फिर जमीन पर नजर गड़ाए रहे। उन्हें मंत्री के सवालों का उत्तर नहीं मिल रहा था। हालांकि बाद में सभी अफसरों ने कहा कि वे किले की व्यवस्थाओं को सुधारेंगे और सफाई पर विशेष ध्यान देंगे।

Related Articles

Back to top button